फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Open platform will be built on Gopalpur Ghat for Ganga Yatra

गंगा यात्रा स्थल का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, अफसरों को चेताया

Fri, 24 Jan 2020 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Open platform will be built on Gopalpur Ghat for Ganga Yatra
बलिया। आगामी 27 जनवरी को गंगा यात्रा के लिए गोपालपुर गंगा घाट पर बनने बनने वाले हैंगर को निरस्त करते हुए जिलाधिकारी ने खुला मंच बनाने का निर्देश दिया है। कहा कि ठंड होने के कारण खुला मंच होने से धूप लगेगी जिससे लोगों को राहत मिलेगी। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने शुक्रवार को मंच, हेलीपैड का निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था जिसपर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और नहीं चेतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गंगा यात्रा के लिए बैरिया के गोपालपुर गंगा घाट पर मंच, हेलीपैड, यज्ञ मंडप बनाने काम चल रहा है। कार्यक्रम स्थल बालू होने के कारण तीन दिन पहले ही डीएम और एसपी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पानी का छिड़काव करने का निर्देश दिया था ताकि हेलीकॉप्टर उतरने पर बालू न उड़े। इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसे संज्ञान नहीं लिया। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग की ओर से लगाए जा रहे हैंगर को हटाकर खुला मंच बनाने का निर्देश दिया। कहा कि ठंड होने के कारण खुला मंच रहेगा तो धूप भी मिलेगी। बाढ़ विभाग के अधिकारियों को गंगा तट पर गंगा आरती का मंच बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसपी ने तीन दिनों से निरीक्षण में पीडब्ल्यूडी का कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिल रहा है न ही पानी का छिड़काव हो रहा है। इस पर डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को चेताया। एसपी ने सीओ बेरिया को कार्यक्रम का रोडमैप तैयार करने और बैरिकेडिंग युद्ध स्तर पर करने का निर्देश दिया। कहा, अगले बार के निरीक्षण में कोई भी कमी मिली तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। इस मौके पर सीडीओ बीएन सिंह, एडीएम राम आसरे सीओ बैरिया अशोक कुमार सिंह, एसओ एसके त्रिपाठी, ग्राम प्रधान मनोज यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकायन कर लिया घाटों का जायजा
रामगढ़। जिलाधिकारी ने नौकायन कर हुकुम छपरा घाट से गोपालपुर घाट तक निरीक्षण किया। इसके बाद वहां कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ व एडीएम राम आसरे भी नाव में सवार रहे। एसपी ने बताया कि जो गंगा यात्रा का दल गोपालपुर गंगा घाट से नदी के हुकुम छपरा घाट पर जाएगा उसमें पीएसी की नाव उपयोग में लाई जाएगी। उधर, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त भी शुक्रवार को गंगा नदी के गोपालपुर घाट पर पहुंचकर राज्यपाल के कार्यक्रम का लेकर हो रही तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर अमिताभ उपाध्याय, श्याम उपाध्याय, पंकज तिवारी, रिंकू तिवारी, सुधीर तिवारी आदि रहे।

विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
रामगढ़। अमरनाथ मिश्र पीजी कॉलेज दुबे छपरा के छात्र और छात्राओं ने शुक्रवार को गंगा स्वच्छता अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली दुबे छपरा, गोपालपुर उदई छपरा गांव का भ्रमण कर गंगा की स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गौरीशंकर द्विवेदी, डॉ. शिवेश राय, डॉ. संजय कुमार मिश्र, डॉ. सुनील कुमार ओझा, ओमप्रकाश सिंह, डॉ. भगवान जी चौबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed