फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   open medical college in ballia

जेएनसीयू में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, राज्यमंत्री ने दिया भरोसा

Sun, 20 Dec 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
open medical college in ballia
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्मृति चिह्न देकर राज्यमंत्री उप - फोटो : BALLIA
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के पांचवें स्थापना दिवस का शुभारंभ रविवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि मुझे बलिया की धरती पर पैदा होने का गर्व है। आने वाले दिनों में यहां मेडिकल कॉलेज खुलेगा, जिसके लिए प्रयास किया जा रहा है। यदि खेल के क्षेत्र में कुछ करने का मौका मिला तो उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन

सारस्वत अतिथि एवं हेमवतीनंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय गढ़वाल उत्तराखंड के पूर्व कुलपति प्रो. लल्लन सिंह ने कहा कि शोध के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करना होगा। पाठ्यक्रम में बदलाव लाना होगा। नवाचार को लाना होगा और उद्योगों से जुड़ना होगा। कहा कि जेएनसीयू को यूजीसी से 12बी की मान्यता दिलाने के लिए मैंने यूजीसी अध्यक्ष से बात की है और शीघ्र ही विश्वविद्यालय को यह मान्यता प्राप्त हो जाएगी। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने कहा कि मेरा लालन पालन बलिया में हुआ है और मैं यहां के ऋण से उत्तीर्ण होने के लिए इस विश्वविद्यालय में आई हूं। यह विश्वविद्यालय पूर्वांचल के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करेगा। मैं इस विश्वविद्यालय को प्रदेश के टॉप 10 विश्वविद्यालयों में सम्मिलित कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं। कार्यक्रम में डॉ दिलीप श्रीवास्तव, डॉ अरविंद नेत्र पांडेय, डॉ निवेदिता श्रीवास्तव, डॉ अशोक कुमार सिंह डॉ. साहेब दुबे, डॉ अखिलेश राय, डॉ प्रतिभा त्रिपाठी, डॉ अजय पांडेय, महेश कुमार, शोक विमोचन त्रिपाठी, डॉ प्रमोद शंकर, डॉ नेहा, डॉ अतुल, रंजना, अनामिका, डॉ. यादवेंद्र आदि रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. जैनेंद्र पांडेय ने किया। कुलगीत की प्रस्तुति अरविंद उपाध्याय एवं सहयोगियों ने किया। संचालन डॉ. निशा राघव एवं डॉ. ममता वर्मा ने संयुक्त रूप से की और धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव संजय कुमार ने किया।
विज्ञापन

चरण दास चोर का हुआ मंचन
कार्यक्रम में विश्विद्यालय की वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता सृजन 2020 के शास्त्रीय गायन, मूक अभिनय, उपशास्त्रीय गायन, काव्य पाठ, तबला वादन, शास्त्रीय एकल नृत्य आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं ने अपनी प्रस्तुति से सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसी क्रम में चरण दास चोर के मंचन में मुकेश ने अपने जीवंत अभिनय से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed