फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Only human beings can attain salvation through sankirtana

हरिनाम संकीर्तन से ही मनुष्य को मिल सकता है मोक्ष

Tue, 01 Dec 2020 09:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
Only human beings can attain salvation through sankirtana
लालगंज। हरिनाम संकीर्तन से ही मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। मनुष्य का जन्म दुर्लभ है, ये इस बार मिला है अगली बार मिलने का कोई भरोसा नहीं है। मनुष्य का मोक्ष नहीं होता है तो उसे फिर जन्म लेना ही पड़ता है। उक्त बातें शिवपुर कपूर दियर स्थित ब्रह्चारी जी के आश्रम पर यज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर सन्त राधा कृष्ण ने सोमवार को कही। शिवपुर कपूर दियर आश्रम पर प्रत्येक कार्तिक पूर्णिमा के पर हवन पूजन व भण्डारा होता है। इसी क्रम में सोमवार को आश्रम पर हवन पूजन व भण्डारा का आयोजन किया गया था। सोमवार की देर शाम संत राधा कृष्ण ने श्रद्धालुओं के बीच प्रवचन किया। जिसमें भगवन्नाम संकीर्तन के महात्म्य व संकीर्तन से ही मनुष्य को मोक्ष प्राप्ति का साधन बताया। कहा कि मनुष्य का जन्म इसीलिए होता है कि वह मोक्ष को प्राप्त कर सके इसके लिए भगवान नाम संकीर्तन सरल उपाय है। इसके पहले सुबह से दोपहर तक विद्वान पंडितो द्वारा विधिवत पूजा पाठ हवन भंडारा किया गया था जिसमें सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर धरीक्षण यादव, योगेन्द्र सिंह, धर्मनाथ यादव, ब्रजेश बिंद, सुरेन्द्र बिंद, बागीस दत्त तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed