फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Only five percent of the population has downloaded the Arogya Setu app.

करीब पांच फीसदी आबादी ने डाउनलोड किया है आरोग्य सेतु ऐप

Sat, 09 May 2020 07:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Only five percent of the population has downloaded the Arogya Setu app.
बलिया। कोरोना महामारी से बचाव के लिए भारत सरकार ने आरोग्य सेतु एप लांच किया है। इसे स्मार्ट फोन में डाउनलोड करने पर जोर दिया जा रहा है। हालांकि जिले में अभी तक करीब पांच फीसदी लोगों ने ही आरोग्य सेतु एप को डाउन लोड किया है।
विज्ञापन

आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड कराने के लिए जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक व बीएसए को जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा इस एप को डाउनलोड करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं लेकिन लोग इसमें खास रुचि नहीं ले रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र की मानें तो वर्ष 2011 की जनगणना में जिले की कुल आबादी 3239774 थी। प्रत्येक साल आबादी की बढ़ते दर के आधार पर जिले की अनुमानित आबादी 4046034 है। बताया कि 15 अप्रैल तक जिले के कुल 90675 लोगों ने आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड किया था और जनपद प्रदेश में 37 वें स्थान पर था। अब लोगों में जागरुकता आई है और शनिवार को अपराह्न तीन बजे तक कुल 174001 लोगों ने आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड किया है। बताया कि शनिवार को जनपद इस एप को डाउनलोड करने के मामले में 25 वें स्थान पर है।
विज्ञापन

-
ऐसे करें आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड
बलिया। आरोग्य सेतु एप को स्मार्ट फोन में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। प्ले स्टोर से आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड करने के बाद एप को खोलने पर एप डाउनलोड करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी मांगी जाती है। खांसी, बुखार, जुकाम आदि के बारे में जानकारी ली जाती है। इसके बाद बताया जाता है कि संबंधित व्यक्ति कितना सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed