फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Only BJP can stop Bengal from becoming Kashmir: Surendra Singh

बंगाल को कश्मीर बनने से भाजपा ही रोक सकती है : सुरेंद्र सिंह

Tue, 04 May 2021 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Only BJP can stop Bengal from becoming Kashmir: Surendra Singh
बैरिया। पश्चिम बंगाल में भाजपा की हार के बाद बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर ऐसा ही होता रहा तो भविष्य में पश्चिम बंगाल की स्थिति जम्मू-कश्मीर की तरह हो जाएगी। वह सोमवार को बैरिया में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार बढ़ा है। हैरत की बात यह है कि भारत में रहने वाला मुसलमान उसी दल को वोट करेगा जो बीजेपी को हरा सके। पश्चिम बंगाल के 143 सीटों पर 30 फीसदी आबादी मुसलमानों की है। कांग्रेस हो या अन्य दल किसी को भी मुसलमानों ने पसंद नहीं किया है। टीएमसी को मुसलमानों ने वोट देकर यह सिद्ध कर दिया है कि हम उसी को मतदान करेंगे, जो भारतीय जनता पार्टी को हरा सके। हालांकि लोकतंत्र में हार-जीत होती रहती है। आने वाले समय में बीजेपी दोगुनी ताकत से बंगाल में उतरेगी। पश्चिम बंगाल को जम्मू कश्मीर बनने से भाजपा ही रोक सकती है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अंतरराष्ट्रीय नेता हैं। बंगाल कि स्थिति पर उनकी अभी भी पैनी निगाह है। राष्ट्रहित में बंगाल की गतिविधियों पर निगाह रखना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed