फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Only 2.106 hectares of standing wheat crop burnt

Ballia News: 2.106 हेक्टेयर ही गेहूं की खड़ी फसल जली

Thu, 06 Apr 2023 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Only 2.106 hectares of standing wheat crop burnt
बैरिया। बकुलहा दियारे के मौजा चांददियर में बीते तीन अप्रैल को गेहूं की खड़ी फसल में आग लगी थी। किसानों के अनुसार, अगलगी के कारण करीब 500 एकड़ गेहूं की फसल जली। उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने बुधवार की शाम घटना स्थल पर पहुंचकर आग से क्षति हुई फसल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही संबंधित काश्तकारों से वार्ता कर क्षतिपूर्ति दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

उधर, तहसील प्रशासन की जांच रिपोर्ट के मुताबिक अगलगी की घटना में गेहूं की खड़ी फसल मात्र 2.106 हेक्टेयर ही जला है। ऐसे में तहसील प्रशासन अनुमानित 62 कुंतल गेहूं का कुल एक लाख 24 हजार रुपये का नुकसान होने की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजा है।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने माना कि अधिकतर खेतों में कटाई हो चुकी थी। इसमें सिर्फ गेहूं के डंठल का नुकसान हुआ है।तहसील प्रशासन की रिपोर्ट में बकुल्हां निवासी राजेन्द्र यादव, हंसलाल चौधरी, सुदी चौधरी, त्रिलोकी चौधरी, पुर्नवासी, टोलाशिवनराय निवासी श्रीभगवान, भिखारी यादव अधिसिझुवा निवासी नरेन्द्र यादव, टोला शिवनराय निवासी पूर्णवासी, बकुल्हां निवासी त्रिभुवन, छितेश्वर, रामसिंगासन, सरस्वती देवी पत्नी भरत, फतेयराय का टोला निवासी भूपनारायण आदि 16 किसानों के ही गेहूं का खड़ी फसल जली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि जिन किसानों की फसल आग से जलकर नुकसान हुआ है उनकी रिपोर्ट जिला कृषि मंडी को क्षतिपूर्ति देने के लिए भेजा जा रहा है। प्रयास कर किसानों को क्षतिपूर्ति जल्द दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed