फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Online lecture on Holistic Education in Upanishadic Prospective

होलिस्टिक एजुकेशन इन उपनिषादिक प्रोस्पेक्टिव पर हुई ऑनलाइन व्याख्यान

Sun, 14 Jun 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Online lecture on Holistic Education in Upanishadic Prospective
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के अंतर्गत पं. दीन दयाल उपाध्याय शोध पीठ की ओर से रविवार को व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें होलिस्टिक एजुकेशन इन उपनिषादिक प्रोस्पेक्टिव विषय पर व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता प्रो. केपी पांडेय ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को विनिर्मुक्त करती है और व्यक्ति को संकीर्णताओं से बाहर निकलती है। कहा कि आज मूल्यों का संकट एक बड़ी समस्या है। हमारी शिक्षा व्यवस्था को मूल्य परक बनाने की आवश्यकता है। अध्यक्षीय उद्बोधन में वीसी प्रो. कल्पलता पांडेय ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति को ज्ञानवान और संस्कारवान बनाना है। लेकिन वर्तमान में शिक्षा व्यवस्था उद्देश्य से भटक गई है। हमें पुन: मूल्यपरक शिक्षण की ओर लौटना होगा। पं. दीन दयाल उपाध्याय शोधपीठ के संयोजक डॉ. रामकृष्ण उपाध्याय ने व्याख्यान की भूमिका प्रस्तुत की और अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. अनिल कुमार, डॉ. विनीत नारायण दुबे एवं डॉ. सुचेता प्रकाश ने सहभागिता की। संचालन डा. अजय बिहारी पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed