फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Online billing service collapses amid OTS, consumers upset

Ballia News: ओटीएस के बीच ऑनलाइन बिलिंग सेवा ध्वस्त, उपभोक्ता परेशान

Thu, 04 Jan 2024 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Online billing service collapses amid OTS, consumers upset
एक ओर विद्युत विभाग की ओर से ओटीएस योजना के जरिये बकाएदारों को राहत दी जा रही है तो दूसरी ओर विभाग का सर्वर सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। इसके चलते हर माह ऑनलाइन अपना बिल निकालने व बिल जमा करने वाले उपभोक्ता परेशान हैं। बकाया बिल तो प्रदर्शित हो रहा है लेकिन बिल नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग की ओर से संचालित एकमुश्त समाधान योजना का तीसरा चरण 16 जनवरी तक चलेगा। योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं तथा किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्हें सरचार्ज में छूट दी जा रही है। बकाएदार योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण भी करा रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर विद्युत विभाग की वेबसाइट आम उपभोक्ताओं को परेशान कर रहा है। उपभोक्ताओं के लिए विद्युत विभाग की ओर से बिल व भुगतान की सुविधा ऑनलाइन की गई है। लेकिन ओटीएस कार्य के बीच न तो बिल निकल रहा है और न भुगतान हो पा रहा है। काफी प्रयास के बाद सर्वर पर भुगतान की राशि तो प्रदर्शित हो रही है लेकिन बिल नहीं निकल पा रहा। यह स्थिति बीते दो माह से बनी हुई है। बिल नहीं मिलने के कारण उपभोक्ता भुगतान भी नहीं कर रहे। सोहांव निवासी अशोक राय ने बताया कि विभाग की ओर से बिल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा और ऑनलाइन नहीं निकल रहा। ऐसे में बिना मीटर रीडिंग देखे भुगतान नहीं किया जा रहा। यही बात सोहांव के झुनजी यादव ने भी कही। बताया कि वह कई दिनों से बिल निकालने व भुगतान के लिए जनसेवा केंद्र पर जा रहे हैं लेकिन बिल नहीं मिल रहा लेकिन मनमाना बिल भुगतान की राशि प्रदर्शित हो रहा है। इसके चलते भुगतान नहीं कर रहे।
विज्ञापन


कभी-कभी सर्वर स्लो होने के कारण दिक्कतेें आ रही हैं। उपभोक्ता ऑनलाइन बिल निकाल कर भुगतान कर सकते हैं। दिक्कत होने पर वह कार्यालय के काउंटर से बिल लेकर भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नरेंद्र प्रकाश, अधिशासी अभियंता, विद्युत, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed