{"_id":"646a4879c16f48f53606d096","slug":"ongoing-dispute-with-husband-woman-consumed-poisonous-substance-ballia-news-c-20-1-216505-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पति से चल रहा विवाद, महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पति से चल रहा विवाद, महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ
विज्ञापन
बलिया। फेफना थाना परिसर में शनिवार को डुमरी गांव निवासी किरण की ओर से की गई बच्चों को अपने पास रखने की शिकायत पर थाने में मायके और ससुरालवालों की पंचायत चल रही थी। पुलिस के बच्चों को मां के साथ रहने के फैसले के बावजूद बच्चे मां के साथ जाने को तैयार नहीं हुए। परेशान होकर मां ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने किरण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत खतरे के बाहर है।
किरण का पति राहुल और ससुरालवालों से विवाद चल रहा है। थाना प्रभारी रोहन राकेश सिंह ने बताया कि महिला ने सीएम पोर्टल पर आवेदन किया था। इसे लेकर दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत से समाधान का प्रयास हो रहा था। उसी दौरान महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दूसरी तरफ, अगरसंडा गांव निवासी संगीता देवी अपने तीन बच्चों के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही हैं।
ससुराल वाले उसके बच्चों को नहीं दे रहे हैं। शादी के 14 वर्ष बाद अप्रैल में संगीता ने पति संदीप चौरसिया सहित अन्य परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगा दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। अभी वह अपने मायके शिवपुर दीयर रहती है। संगीता की तीन संतान में एक 11 वर्ष की बेटी दूसरी आठ वर्ष बेटी व तीसरा पांच वर्ष का बेटा है।