फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ONGC stopped drilling at 600 meters due to security reasons

Ballia News: सुरक्षा कारणों से 600 मीटर पर ओएनजीसी ने रोकी ड्रिलिंग

Tue, 25 Mar 2025 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
ONGC stopped drilling at 600 meters due to security reasons
बलिया। गंगा के तटवर्ती क्षेत्र में तेल और गैस के बड़े भंडार मिलने की संभावना को देखते हुए ओएनजीसी ड्रिलिंग कर रही है। शहर से छह किमी दूर सागरपाली के वैना रट्टू चक गांव में स्वतंत्रता सेनानी शेरे चित्तूपांडेय के परिवार की जमीन पर करीब 100 करोड़ की लागत में ड्रिलिंग परियोजना पर काम चल रहा है। बड़ी-बड़ी मशाीनों से जमीन के अंदर ड्रिलिंग का काम चल रहा है। सूत्रों की मानें तो तकनीकी व सुरक्षा कारणों के चलते इस समय करीब 600 मीटर पर ड्रिलिंग का काम रुका हुआ है। उसे दूर कर आगे की ड्रिलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

ड्रिलिंग के लिए 10 बीघे से अधिक जमीन तीन वर्ष की लीज पर ली गई है। इसके लिए हर वर्ष करीब नौ लाख रुपये किसानों को दिए जाते हैं। इसमें आधी जमीन सेनानी चित्तूपांडेय के परिवार की है। इसमें करीब 45 लोग हिस्सेदार है। ड्रिलिंग की निगरानी के लिए क्षेत्र के एक बड़े होटल की पूरी मंजिल को किराये पर लेकर कंट्रोल रूम खुला है। सूत्रों की मानें तो रट्टूचक के अलावा अभी जिले के कई स्थानों पर इसी तर्ज पर ड्रिलिंग की जाएगी। जांच के बाद आगे की और ड्रिलिंग की जाएगी। इस बाबत ओएनजीसी का कोई भी अधिकारी कुछ बताने से इन्कार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed