फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One soldier killed in accident, one serious

दुर्घटना में एक सिपाही की मौत, एक गंभीर

Sun, 05 Jan 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
One soldier killed in accident, one serious
सर्कंदरपुर थाने के मृतक सिपाही सुशील यादव के शव को कंधा देते एसपी देवेंद्रनाथ व एएसपी संजय कुमार? - फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर। खरीद दरौली घाट की तरफ शनिवार की देर शाम गश्त पर जा रहे दो सिपाही बाइक पलटने से गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों को बेहतर इलाज के लिए मऊ भेजा गया, जहां एक सिपाही सुशील यादव की मौत हो गई। वहीं घायल सिपाही प्रभाकर को बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया है। दोनों सिपाहियों के घर हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर के मंझरिया अल्लापुर निवासी सुशील यादव (35) और जौनपुर के घुट्ठा चंदवक निवासी सिपाही प्रभाकर पुत्र सुखई यादव की हल्के में नई तैनाती की गई थी, उनको अभी पूरी तरह से रास्ते की जानकारी नहीं थी। शनिवार की शाम दोनों गश्त पर बिहार की सीमा पर स्थित खरीद दरौली जा रहे थे। सिपाही प्रभाकर यादव बाइक चला रहा था जबकि सुशील पीछे बैठे थे। पीपा पुल से उतरते ही गड्ढा होने के कारण बाइक बेकाबू होकर खाई में जा गिर गई। इस घहोने की वजह से बाइक बेकाबू होकर खाई में चली गई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक को दिया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्र ने दोनों घायल सिपाहियों को ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के लोग बेहतर इलाज के लिए दोनों को लेकर मऊ चले गए, जहां इलाज के दौरान सुशील यादव की मौत हो गई। वहीं, प्रभाकर यादव को डाक्टरों ने बीएचयू के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मृदुल स्वभाव का था सुशील
सिकंदरपुर। अंबेडकर नगर के मंझरिया अल्लापुर निवासी सुशील यादव मृदुल स्वभाव का था। अन्य सिपाहियों के साथ वह मिलजुल कर रहता था। सुशील की मौत से सभी कर्मचारी व सिपाही दुखित हैं। इंस्पेक्टर बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एसपी और एएसपी ने दी श्रद्धांजलि
बलिया। सिकंदरपुर थाने में आरक्षी सुशील कुमार यादव की ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में हुई मौत पुलिस महकमे के अधिकारी दुखी हैँ। रविवार को पुलिस लाइन बलिया में सुशील का शव लाए जाने पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार समेत समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी गयी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अधिकारी द्वय ने सिपाही के अंतिम यात्रा में कंधा लगाकर मृतक के परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजन रोते बिलखते हुए उसे लेकर अपने गांव के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed