{"_id":"5a3942674f1c1bc1678c2763","slug":"one-nation-will-get-tax-evasion","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक राष्ट्र एक कर को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक राष्ट्र एक कर को मिलेगा बढ़ावा
ballia
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
वाद-विवाद प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र देते सहायक कमिश्नर जयंत सिंह साथ में प्रधानाचार्य राकेश पांडेय।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र वस्तु एवं सेवाकर विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को नगर के राजकीय इंटर कालेज में जीएसटी पखवारा मनाने के क्रम में जीएसटी सुगम है, सरल है व अच्छा है विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कालेज के छात्रों ने उत्साह से प्रतिभाग किया। इस मौके पर अव्वल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार दिया गया।
वाद विवाद प्रतियोगिता में कक्षा आठ के छात्र ऋषि शर्मा ने कहा कि ‘जीएसटी में करारोपण एक अप्रत्यक्ष कर है। जीएसटी सुगमता एवं सरलता के कारण विश्व के अधिकांश देशों द्वारा अपनाया गया है। जीएसटी से एक राष्ट्र-एक कर को बढ़ावा मिलेगा।’ विपक्ष में प्रतिभागी छात्रों ने कहा कि जीएसटी के कारण महंगाई बढ़ गई है एवं जीएसटी सरल न होकर और कठिन हो गया है।
प्रतियोगिता के समापन के उपरांत निर्णायक मंडल द्वारा उक्त विषय पर ऋषि शर्मा (कक्षा आठ) को पक्ष में व मनीष शर्मा (कक्षा-आठ) को विपक्ष में प्रथम स्थान हेतु निर्णित किया गया। प्रोत्साहन स्वरूप विजेता छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 10 प्रतिभागी छात्रों को प्रतिभागिता का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर जयंत कुमार सिंह, सुनील कुमार व विवेक कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी रविंद्र राम, मनोज वर्मा व महमूद अंसारी सहित राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार पांडेय, अध्यापक महेंद्र यादव, मो. अनीस, रजनीकांत तिवारी, इफ्तेखार खां, रामसमुझ यादव, विजय प्रताप यादव, लालजी सिंह, सियाशंकर प्रसाद, धनंजय पांडेय आदि उपस्थित रहे।