{"_id":"3699192c918579067a142e4fce53cbb4","slug":"one-lakh-loot-from-retired-employee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त कर्मचारी से एक लाख की छिनैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त कर्मचारी से एक लाख की छिनैती
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
Updated Thu, 18 Feb 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबा के प्यारे लाल चौराहे पर गुरुवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाश एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से एक लाख रुपये सहित अन्य जरूरी कागजात छीनकर फरार हो गए।
इसके बाद पीडि़त ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लेकिन बदमाश जिला मुख्यालय की तरफ भाग निकले। पीडि़त ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। समाचार लिखे जाने तक लुटेरों का कहीं अता-पता नहीं चल सका था।
गड़वार थाना क्षेत्र के बभनौली निवासी कैलाश उपाध्याय रसड़ा तहसील में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। गुरुवार को रसड़ा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से एक लाख रुपये निकालकर अपने घर जा रहे थे।
अभी वह प्यारेलाल चौहारे के समीप पहुंचे ही थे कि इसी बीच बैंक के पास से ही उनके पीछे लगे बाइक सवार दो बदमाश उनके हाथ से झोला छीनकर फरार हो गए। पीडि़त की माने तो घर में चल रहे शौचालय निर्माण के लिए पैसे निकाले गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दोनों युवक बैंक परिसर में भी हमारे आगे-पीछे खडे़ थे। आसपास के लोगों की माने तो दोनों युवक लगभग 24 या 25 साल के थे। इस मामले की तहरीर पीडि़त ने पुलिस को दे दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि अभी तक इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज नहीं किया गया था।