फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One lakh bills are coming for domestic connections

Ballia News: घरेलू कनेक्शन का आ रहा एक लाख बिल

Tue, 24 Mar 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
One lakh bills are coming for domestic connections
बैरिया। विद्युत उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए बिजली निगम द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए जी का जंजाल बन गए हैं। हर महीने बिल जमा करने के बावजूद कई लोगों के एक लाख तक के बिल आ रहे हैं। इतना ही नहीं, कनेक्शन भी खुद कट जा रहा है। परेशान उपभोक्ता अपनी समस्या के समाधान के लिए बिजली निगम कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर से उत्पन्न समस्या को लेकर कई बिजली उपभोक्ता मंगलवार को उपखंड कार्यालय पहुंचे। लेकिन वहां त्वरित कार्रवाई की जगह आश्वासन मिला। बैरिया निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि कुछ माह पहले उनके यहां स्मार्ट मीटर लगाया गया था। पहले महीने में 1704 का बिल आया। दूसरे महीने में 1508 रुपए का बिल आया। तीसरे महीने में भी 1508 रुपए बिल आया। पिछले महीने 60 हजार रुपए का बिल आ गया। इस महीने एक लाख रुपए का बिल आ गया। इसके बाद लाइट कट गई है। करमानपुर निवासी भरत पासवान ने बताया कि मेरे यहां जनवरी महीने में स्मार्ट मीटर लगा था। लाइट फैन का हमने कनेक्शन लिया है। 60 हजार रुपये का बिल आया था। मैंने जमा कर दिया था, फिर एक लाख रुपए का बिल आ गया है। गोविंदपुर की प्रभावती देवी उपाध्याय, मंतोष गुप्ता, दुर्जनपुर की विमला देवी पत्नी राजकुमार प्रजापति सहित तमाम उपभोक्ता स्मार्ट मीटर से उत्पन्न समस्या के समाधान के लिए एसडीओ कार्यालय आए थे। इनका कहना था कि स्मार्ट मीटर से गलत बिल आ रहा है। बकाया दिखाकर बिजली काट दी जा रही है। ऐसे में कैसे हम लोग इस गर्मी के मौसम में रहेंगे, समझ में नहीं आ रहा है। विभाग के कर्मचारी यह समझने में लगे हुए हैं कि जो पुराने मीटर में मीटर रीडिंग था, उसमें से कम रीडिंग का बिल बनकर भुगतान होते गया है। वहीं स्टोर हुआ मीटर रीडिंग बकाया स्टोर होता गया है। वह सब इसमें जोड़कर आ जा रहा है। उपभोक्ताओं ने कहा कि इसका समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन


स्मार्ट मीटर लगने के बाद लोग गलत बिल आने व खुद बिजली कट जाने की शिकायत लेकर लोग हमारे कार्यालय में शिकायत दर्ज करा रहे हैं, प्रकरण को मैं दिखा रहा हूं। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। हंसराज यादव विद्युत उपखंड अधिकारी, बैरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed