फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One lakh 76 thousand crores given by central government to capitalists

एक लाख 76 हजार करोड़ केंद्र सरकार ने पूंजीपतियों को दिया

Sat, 12 Oct 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
One lakh 76 thousand crores given by central government to capitalists
सिकंदरपुर। अगर पूरे देश में एनआरसी लागू होता है तो पूरा देश कश्मीर बन जाएगा। यह बातें शनिवार की दोपहर डाकबंगला प्रांगण में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय चिंतक दीपंकर भट्टाचार्य ने पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कही। कहा कि आज पूरे देश में आर्थिक मंदी है जो हाल के दिनों में कभी नहीं था। रिजर्व बैंक का एक लाख 76 हजार करोड़ केंद्र सरकार ने लेकर पूंजीपतियों को दे दिया। अगर रिजर्व बैंक से निकाला गया पैसा गरीबों, मजदूरों व गांव तक पहुंचा होता तो आज देश आर्थिक मंदी की चपेट में नहीं होता।
विज्ञापन

लोगों को मजदूरी के लाले पड़े हैं। बाजार में तेजी लाने के लिए गरीबों को काम देना चाहिए, तभी बाजार मजबूत होंगे और देश में तेजी आएगी और हम आर्थिक मंदी से उबर सकेंगे। कहा की केंद्र सरकार पैसा अमीरों व कंपनियों को देकर मालामाल कर रही है। मोदी सरकार को देश से कोई मतलब नहीं है वह देश को बांटने और बेचने में लगी हुई है। किसानों को पेंशन के नाम पर 500 महीना देकर गुमराह किया जा रहा है। जबकि न्यूनतम पेंशन कम से कम 3000 रुपया होनी चाहिए। बीएसएनएल रेलवे डिफेंस कोयला सब बेचने के फिराक में हैं। राष्ट्रवाद की नारा लगाने वाली पार्टी जो अर्थव्यवस्था में राष्ट्रीयकरण था वह निजी हाथों में जा रहा है। आखिर केंद्र सरकार ऐसा क्यों कर रही है यह समझ से परे है। आज आमजन परेशान है, पूरे देश में मजदूरों व नौजवानों द्वारा हड़ताल किया जा रहा है। केवल एनआरसी का भय दिखाकर देश को बांटने की साजिश की जा रही है। केवल आसाम में 19 लाख लोग एनआरसी में बाहर हुए हैं, जब यह पूरे देश में लागू होगा तो देश की स्थिति बहुत खराब होगी और कश्मीर से भी बुरा हाल होगा, क्योंकि इसमें केवल गरीब व मजदूर तबके के लोग हैं। बिहार से लेकर कई प्रदेशों में बाढ़ की स्थिति भयावह है। किसी भी राज्य में भाजपा सरकार ठीक से काम नहीं कर रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार में चिन्मयानंद और सेंगर जैसे आरोपी पार्टी में जिम्मेदार पदों पर रहते हुए महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सामंतवाद फल फूल रहा है। पूरे प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण, छीनेती की घटनाएं आम हो गई हैं। पूरे देश में विपक्ष कमजोर हो चुका है। इसलिए जनता को यह देखना है कि विपक्ष कैसे मजबूत होगा। मोदी सरकार हिटलर शाही चला रही है जो अब धीरे-धीरे हिंदुस्तान के लोगों को अनुभव हो रहा है। बिना लड़े इनसे छुटकारा नहीं मिलने वाला है। कश्मीर को इन्होंने एक नहीं किया, बल्कि और हमसे दूर कर दिया। एक देश एक संविधान में कई विधान तू नागालैंड में अलग प्रावधान क्यों है, जबसे उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार बनी है सामंती उत्पीड़न व अपराधियों का प्रदेश बन गया है। इस मौके पर रामजी राय, सुधाकर यादव, लाल साहब, श्रीराम चौधरी, नियाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed