{"_id":"62fe74fe468aa235894bc2b0","slug":"one-killed-eight-injured-in-jeep-truck-collision-ballia-news-vns6697232169","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, आठ जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, आठ जख्मी
विज्ञापन
रतसर। शवदाह कर गंगा घाट से वापस आते समय बुधवार की देर रात हनुमानगंज स्थित एक निजी होटल के समीप खड़े ट्रक में कमांडर जीप की टक्कर से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं, अन्य सात लोगों का उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, रतसर कस्बा निवासी सत्यप्रकाश की मां का निधन बुधवार को हो गया था। शाम के समय सत्यप्रकाश के साथ छोटू शर्मा (16) निवासी जिउतपुरा थाना उभांव, रामकरन (50), सुभाष शर्मा (60), राज शर्मा (12), गोपाल राजभर (46), दीनानाथ विश्वकर्मा (50), अहमद रज्जा (40), कन्हैया शर्मा (55) निवासी हीता के पूरा कोतवाली रसड़ा, राजेश कुमार गुप्ता (33) निवासी रतसर के साथ महावीर घाट स्थित गंगा तट पर शवदाह के लिए गए थे। शवदाह कर घर वापस रतसर जाते समय हनुमानगंज चट्टी के पास जीप अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे जीप में सवार सभी लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां राजेश कुमार गुप्ता पुत्र रामबड़ाई गुप्ता की मौत हो गई। छोटू शर्मा की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं, अन्य लोगों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जैसे ही घटना की सूचना मृतक के परिजनों को मिली, कोहराम मच गया। मृतक अपने परिवार को इकलौता कमाऊ सदस्य था।