फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One killed, 133 new corona infected including six health workers

नगरा पीएचसी में छह कर्मचारी हुए संक्रमित

Sun, 16 Aug 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
One killed, 133 new corona infected including six health workers
नगर के टाउन हाल बापू भवन परिसर में ओक्डेनगंज चौकी के पुलिसकर्मियों का कोरोना जांच के लिए सैंपल ले - फोटो : BALLIA
बलिया। जिले में बैरिया क्षेत्र के करमानपुर में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई जबरि शनिवार को 101 और रविवार को 32 समेत कुल 133 नए लोग कोरोना पॉजिचिव पाए गए। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 29622 हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पहले से भर्ती 2930 में से 1790 लोग उपचार के बाद स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 1145 है। वहीं जिले में अब तक कोरोना से कुल 27 लोगों के मौत की हो चुकी है। जबकि जनपद के ही रहने वाले गैर जनपद में मिले मरीजों को मिलाकर कुल 3074 संक्रमित पाए गए हैं। बताया कि बैरिया में तीन, रामगढ़ गंगौली में एक, बांसडीह के सकरपुरा में एक, गोधपा में एक, बांसडीह मीरगिरी में एक, दुबहर के शेर में एक, छाता में दो, शहर के आवास विकास में एक, हरपुर मिड्ढी में एक, रेलवे कालोनी में एक, एलआईसी रोड में एक, हनुमानगंज में जीरबस्ती में छह, मनियर के हथौजी में एक, पिलुई में तीन, नगरा पीएचसी में पांच, खेजुरी में एक, सिकंदरपुर में एक पॉजिटिव पाए गए हैं। जिन्हें स्वास्थ्य टीम द्वारा होम क्वारंटीन, एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

-
शोक में दूसरे भाई की भी मौत,
बैरिया। क्षेत्र के करमानपुर गांव में दो सगे भाइयों ने 14 अगस्त को कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। इसमें एक भाई रिपोर्ट निगेटिव आई थी जबकि दूसरे भाई की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। इनमें निगेटिव रिपोर्ट वाले शुगर और हृदय रोग से पीड़ित व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई। परिवार के लोगों ने उनकी अंत्येष्टि कर दी। शाम को भाई के निधन के शोक में पाजिटिव आए भाई की हालत बिगड़ गई और उनको अस्पताल ले जाया गया। उनको एल-वन अस्पताल भेजा जा रहा था कि रात 11 बजे पाजिटिव रिपोर्ट वाले दूसरे भाई ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि जब पाजिटिव आए भाई को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने नाराजगी जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed