फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One dead one critical in collision between bike and Scorpio family members created ruckus on the road

Ballia News : बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर, परिजनों ने सड़क पर किया हंगामा

Mon, 03 Mar 2025 06:04 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 03 Mar 2025 06:04 PM IST
सार

सड़क दुर्घटना मेँ युवक की मौत के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर हंगामा किया और जमकर बवाल काटा। बता दें कि ढाई घंटे तक सड़क को जाम किया गया और प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
One dead one critical in collision between bike and Scorpio family members created ruckus on the road
सड़क दुर्घटना के बाद हंगामा, पुलिस पहुंची - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 नगरा-गड़वार मार्ग के अराजी माफी ताखा के समीप सोमवार की दोपहर बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बछईपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे को गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


एंबुलेंस के समय से नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए गुस्साए मृतक के परिजनों ने सड़क पर शव को रखकर ढाई घंटे तक सड़क जाम कर दी। पकड़ी थाना के गढ़मलपुर सहुलाई निवासी मनोज राजभर (29) और गड़वार थाना क्षेत्र के हथौड़ी निवासी अविनाश राजभर (25) किसी काम से बलिया की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


ताखा से गड़वार के तरफ आ रही स्कार्पियो में बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें मनोज राजभर तथा अविनाश राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बछईपुर पहुंचाया।डॉक्टरों ने मनोज राजभर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर स्थिति देखते हुए अविनाश राजभर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर दुर्घटना में मृत मनोज के परिजन शव को लेकर ताखा चट्टी के समीप ढाई घंटे तक आवागमन बाधित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी समय से एंबुलेंस नहीं पहुंची। प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को समझा बुझा कर शांत कराया।

शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed