फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One country one election will save crores of rupees: Neeraj Shekhar

एक देश एक चुनाव से होगी करोड़ों की बचत : नीरज शेखर

Tue, 29 Apr 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
One country one election will save crores of rupees: Neeraj Shekhar
बैरिया। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि एक देश एक चुनाव से करोड़ों की बचत होगी।
विज्ञापन

पीजी कांलेज सुदिष्टपूरी रानीगंज में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के संयोजन में एक देश एक चुनाव कार्यक्रम हुआ।इसमें नीरज शेखर ने कहा वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी तो एक देश एक चुनाव को पीएम ने जरूरी बताया।
2015 में लॉ कमीशन ने सुझाव दिया कि इसे लागू करने से देश को करोड़ों रुपये की बचत होगी। पिछले साल सितंबर 2023 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविद की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया। हाल ही में इस कमेटी की रिपोर्ट को मोदी कैबिनेट ने स्वीकार किया है। इससे जुड़े दो बिल लोकसभा में पेश किए गए। पहला संविधान (129वां संशोधन) बिल है और दूसरा केंद्र शासित कानून (संशोधन) बिल 2024 है। यह पुडुचेरी, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव करवाने से संबंधित है। लोकसभा स्पीकर ने इन्हें संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेज दिया है। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा बार बार चुनाव होने से देश का आर्थिक नुकसान होता है। अरविंद सिंह सेंगर, अरुण सिंह, अमिताभ उपाध्याय, सुनील सिंह, रामलक्षण सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन



एक राष्ट्र एक चुनाव से कई फायदे : उपेंद्र तिवारी
चितबड़ागांव। नगर पंचायत के सभागार में सोमवार को संगोष्ठी हुई। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि देश में एक राष्ट्र एक चुनाव होना बेहद आवश्यक है। यह देश की आर्थिक स्थिति बेहतर करने और सुशासन के लिए लाभदायक होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्र एक चुनाव के फायदों को लोगों के बीच जाकर गिना रही है, इसका पार्टी को समर्थन भी मिल रहा है। नगर पंचायत चेयरमैन अमरजीत सिंह ने कहा कि देश की आर्थिक उन्नति और सुशासन को एक देश एक चुनाव जरूरी बताया। अध्यक्षता सुमन सिंह तथा संचालन टुनटुन उपाध्याय ने किया। इस मौके मोतीचंद गुप्ता, सर्वदानंद तिवारी, प्रशांत राय, भरत राय, उमेश सिंह रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed