फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One brother died due to snakebite, the other serious

Ballia News: सर्पदंश से एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 26 Aug 2023 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
One brother died due to snakebite, the other serious
रसड़ा। क्षेत्र के सरदासपुर गांव में शुक्रवार की रात्रि में जमीन पर सो रहे दो भाइयों में सर्प ने डंस लिया। सर्पदंश से एक भाई की मौत हो गई, वहीं दूसरे भाई की हालत गंभीर है। मौत की खबर लगते ही गांव में शोक की लहर है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


अजय गुप्ता (18) और दिव्यांग आनंद गुप्ता (13) पुत्र श्रवण गुप्ता दोनों खाना खाकर जमीन पर सो रहे थे। मध्य रात्रि के बाद एक विषैले सर्प ने दोनों को डंस लिया। सबसे पहले अजय गुप्ता की हालत खराब हुई। उल्टी शुरू हो गई। आनन फानन में परिजन रसड़ा अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। मऊ जाते समय अजय गुप्ता ने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजन कुछ समझ पाते तब तक आनंद की हालत बिगड़ने पर अमवा के सती माई के यहां ले गए, जहां आनंद ठीक भी हो गया। पुनः आनंद की हालत खराब होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। मऊ के अस्पताल में आनंद का इलाज चल रहा है। अजय अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज का 12वीं का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed