फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One and a half lakh children watched the exam discussion program

Ballia News: डेढ़ लाख बच्चों ने देखा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम

Tue, 30 Jan 2024 04:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh children watched the exam discussion program
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के सातवें संस्करण के माध्यम से देशभर के छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों से बातचीत की। इस दौरान जिले के 607 विद्यालयों के करीब डेढ़ लाख बच्चों ने भाग लिया। चर्चा के दौरान पौने दो घंटे तक पीएम की मेगा क्लास में बच्चों ने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन से लेकर बेहतर नागरिक बनने के भी गुर सीखें। बारहवीं की प्रायोगिक परीक्षा के बावजूद छात्रों ने प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा का सजीव प्रसारण देखा। मुख्य कार्यक्रम जीजीआईसी में हुआ, जहां डीआईओएस रमेश सिंह, अतुल कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के सेंट्रल हाल में सोमवार को हजारों छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम देखा। छह सदस्यीय शिक्षकों की टीम में त्रिलोकी नाथ पाण्डेय, अब्दुल्लाह, मदन मोहन गुप्ता, अमरजीत गुप्ता, रामनिवास यादव व हिमांशु नारायण गुप्ता ने बच्चों के सवालों का जबाव दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहें। संचालन अरविंद वर्मा ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed