{"_id":"5f638e5b8ebc3e74ad5c2b3b","slug":"one-accused-arrested-with-stolen-bike-tamancha-and-ganja-ballia-news-vns5478202151","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक, तमंचा व गांजे के संग एक अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक, तमंचा व गांजे के संग एक अभियुक्त गिरफ्तार
विज्ञापन
नगरा। निछुआडीह मोड़ से बुधवार को चोरी की बाइक, तमंचा, आठ स्मार्ट फोन व ग्यारह सौ ग्राम गांजे के साथ एक युवक को नगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि युवक का साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि एसआई अखिलेश यादव, मायापति पांडेय के साथ नगरा बेल्थरारोड मार्ग पर निछुआडीह मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। कुछ ही देर में अपराधियों की तलाश में स्वाट टीम भी आ गई। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दिया कि चोरी की बाइक से दो व्यक्ति चोरी की मोबाइल बेंचने नगरा की तरफ आ रहे है। पुलिस की टीम दोनों का इंतजार करने लगी। थोड़ी ही देर में एक बाइक से दो व्यक्ति बेल्थरा की तरफ से आते हुए दिखाई दिए। पुलिस के रोकने पर चालक ने बाइक रोक दिया। पीछे बैठा व्यक्ति पुलिस को देखते ही बाइक से उतर कर निछुआडीह की तरफ भाग निकला। बाइक चालक को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस द्वारा भागने वाले की पहचान भीम सिंह उर्फ पियूष सिंह नरही थाना नगरा के रुप में की गई। पकड़े गए युवक ने अपना नाम इशहाक अंसारी निवासी नरही थाना नगरा बताया। पुलिस ने इनके पास से चोरी की बाइक, आठ स्मार्ट फोन, तमंचा, कारतूस व ग्यारह सौ ग्राम गांजा बरामद किया।
थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडे ने बताया कि पकड़ा गया युवक व उसका साथी राह चलते लोगों से झपट्टा मार कर मोबाइल फोन की चोरी करते थे। कभी कभी तो ये किसी से बात करने के लिए मोबाइल मांगते तथा हाथ में आते ही लेकर रफू चक्कर हो जाते थे। पुलिस ने पकड़े युवक का चालान कर दिया।