फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   On Voter's Day, rallies were taken out at some places and voters were honored at some places.

Ballia News: मतदाता दिवस पर कहीं निकाली रैली तो कहीं वोटरों का सम्मान

Sun, 26 Jan 2025 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
On Voter's Day, rallies were taken out at some places and voters were honored at some places.
बलिया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले भर में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। कहीं जागरूकता रैली निकाली गई, कहीं वोटरों को पहचान पत्र देकर सम्मानित किया गया। निबंध लेखन सहित मतदाता जागरूकता को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित हुआ, जहां जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र प्रदान किया। उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस विषय पर कक्षा 6 से कक्षा 8 तक की आयोजित पोस्टर कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा नंदनी कुमारी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली अजीमा आरिफ एवं तीसरे स्थान पर रही प्रज्ञा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम ने कक्षा 09 से कक्षा 12 तक की आयोजित पोस्टर कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अमन कुमार वर्मा, दूसरे स्थान पर रही छात्रा काजल एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली जानवी वर्मा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जबकि स्नातक-स्नातकोत्तर पोस्टर कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांशु कुमार दुबे, द्वितीय स्थान पर रही आयुषी गुप्ता एवं तृतीय स्थान पर रही छात्रा अनुष्का चौरसिया को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कक्षा 9 से 12 तक की निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली भव्या तिवारी, द्वितीय स्थान पर रही प्रियंका श्रीवास्तव एवं तीसरा स्थान पाने वाली आस्था गुप्ता को प्रमाण पत्र देकर डीएम ने सम्मानित किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शिवजी बरनवाल, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र ऋषभ त्रिपाठी एवं छात्रा आलिया परवीन तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा मनीषा गुप्ता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, अपर जिलाधिकारी नमाम गंगे राजेश कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
लखनऊ में सम्मानित हुुईं ट्रांसजेंडर अनुष्का : 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लखनऊ के गोमती नगर में स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने स्वीप ऑइकान ट्रांसजेंडर बलिया की अनुष्का चौबे को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा आयोजित किया गया था। यह जानकारी अमर शहीद चेतना संस्थान के कार्यक्रम प्रबंधक अमरदीप विश्वकर्मा ने दी। इस पर ट्रांसजेंडर माधुरी पांडेय, कीनू, दीया आदि ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।
कैडेट्स ने ली शपथ : 93यूपी बटालियन के हेड क्वॉर्टर पर शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेटों को मतदान के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई तथा मेजर दिनेश कुमार ने मतदान के महत्व पर व्याख्यान दिया इस अवसर पर ले. हरिश्चंद्र पटेल, बृजेश कुमार, सूबेदार राम निशान, सूबेदार कमल कुमार तथा एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।
17 लोगों को प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित : बैरिया। तहसील के सभागार में शनिवार को उप जिलाधिकारी सुनील कुमार के अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान तथा निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह बीएलओ, पांच सुपरवाइजर, चार युवा मतदाता व दो वरिष्ठ मतदाता कुल 17 लोगों को प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया। सम्मानित होने वालों में शिक्षामित्र दीपिका सिंह,उर्मिला देवी, इंदु देवी, निर्मला देवी, संगीता देवी, योगेंद्र यादव, राजेश ओझा, प्रेम शंकर पाठक, दिनकर झा, जय प्रकाश, संजय वर्मा आदि शामिल है। जबकि युवा मतदाताओं में अमन कुमार मिश्र, अजीत कुमार राम, कुमारी श्वेता भारती व काजल देवी तथा वरिष्ठ मतदाताओं में अंबिका तिवारी व विनय कुमार उपाध्याय को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सुनील कुमार, तहसीलदार सुदर्शन कुमार, नायब तहसीलदार, कानूनगों,लेखपाल,सुपरवाइजर,बीएलओ आदि मौजूद रहे।
दिव्यांगों की रैली को डीएम ने दिखाई हरी झंडी : बलिया। जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों द्वारा उत्साहपूर्ण आयोजित मतदाता जागरूकता ट्राई साईकिल रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला विकास अधिकारी आनन्द प्रकाश ने विकास भवन में समस्त दिव्यांगजनों को मतदाता शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजन कुमार आदि उपस्थित रहे।
बच्चों ने निकाली जन रैली: बेल्थरारोड। ब्लॉक संसाधन केंद्र सीयर से रैली निकाली गई। एसडीएम निशांत उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में रैली निकाली गई। बीआरसी से प्रारंभ होकर रैली मुख्य मार्ग, रेलवे चौराहा होते हुए गंतव्य पर समाप्त हुई।
जागरूकता रैली : इंदरपुर। जूनियर हाईस्कूल के परिसर से छात्रों ने जागरुकता रैली निकाली, जो नगरा बाजार का भ्रमण करने के पश्चात जनता इंटर काॅलेज परिसर में आकर समाप्त हुई। रैली का शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर, बीईओ आरपी सिंह व प्रधानाचार्य डाॅ. उमेशचंद पांडेय ने हरी झंडी दिखा कर किया। इस मौके पर एआरपी दयाशंकर, वीरेंद्र यादव, अंजनी सिंह, इंद्रजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
20 युवा मतदाताओं को किया सम्मानित: रसड़ा। गांधी पार्क के प्रांगण से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली कंपोजिट विद्यालय रसड़ा से निकाली गई। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी ने 20 युवा मतदाताओं को ईपिक कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। उपजिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजर गोविंद सिंह, शिव जन्म यादव, अब्दुल कलाम, अमेरिका चौहान, सुधीर कुमार तिवारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रभारी तहसीलदार राजेश यादव, बाल विकास परियोजना अधिकारी विशाल यादव, अधिशासी अधिकारी धर्मराज प्रसाद, अंजनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

आयोजित हुई संगोष्ठी: दयाछपरा। अमर नाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दूबे छपरा में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. शैलेन्द्र कुमार राय, संजय कुमार मिश्र, प्राचार्य प्रो. गौरी शंकर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed