फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   On the suggestion of the MLA, DM wrote a letter to the Secretary of Minerals

विधायक के सुझाव पर डीएम ने खनिज सचिव को लिखा पत्र

Wed, 12 Aug 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
On the suggestion of the MLA, DM wrote a letter to the Secretary of Minerals
बैरिया। जिलाधिकारी बलिया श्रीहरि प्रताप शाही ने प्रदेश के खनिज सचिव को पत्र भेजकर लाल बालू तथा मोरंग के व्यवसाय के संबंध में विधायक सुरेंद्र सिंह के आग्रह को दृष्टिगत करते हुए दिशा निर्देश मांगा है। साथ ही जनहित में जनप्रतिनिधियों के आग्रह के संदर्भ में निर्णय लेने की बात कही है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर लाल बालू तथा मोरंग के व्यवसाय करने वाले, भंडारण करने वाले तथा परिवहन करने वाले लोगों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

कहा है कि गंगा और सरयू के बीच बसे द्वाबा में नदियों से लाल बालू नहीं निकलता है। यहां के लोग बिहार के कोईलवर से लाल बालू तथा मोरंग को टैक्स देकर ले आते हैं। यहां के सरकार को भी इस पर रोक लगाने के बजाए रॉयल्टी निर्धारित कर इसे वैध बनाया जाए। इससे प्रदेश सरकार के आय में भी वृद्धि होगी। बालू और मोरंग के व्यवसाय से यहां के सैकड़ों लोगों को रोजगार मिला है, वही सुविधाजनक तरीके से उचित दर पर मोरंग बालू उपलब्ध हो जाता रहा है। लेकिन प्रशासन द्वारा रोक लगाए जाने के बाद सैकड़ों लोगों के घरों का निर्माण कार्य रुक गया है, सरकारी निर्माण में भी बाधा पहुंच रहा है तथा अनेकों मजदूर और राज मिस्त्री बेरोजगार होकर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed