{"_id":"b7e766e819d37be3f12b33f75c1ac9f4","slug":"on-the-strength-of-pistol-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर लूट
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के निकासी गांव स्थित चट्टी पर शनिवार की रात असलहे के बल पर करीब 10 बदमाशों ने दूकानदारों को बंध्ाक बनाकर पांच दूकानों का ताला तोड़ दिया।
दूकानों में मौजूद दो लाख रुपये से ऊपर के गहने, कपड़े, किराना के साथ ही दस हजार नगद रुपये लूट लिए। दूकानदारों ने घटना की सूचना रात में ही पुलिस को दी। घटना से लोगों में दहशत है।
नगरा थाना क्षेत्र के निकासी गांव स्थित चट्टी पर मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद निवासी बृजमोहन वर्मा की सर्राफा की दूकान है।
वहीं मलप निवासी घरभरन चौहान गुमटी में पान की दूकाने चलाते है। इनके अलावे निकासी गांव निवासी वीरचंद गुप्ता, रामचंद्र नट, डा. उदय प्रताप सिंह की भी दूकाने है।
शनिवार की रात करीब 10 हथियारबंद बदमाश चट्टी पर पहुंचे और वीरचंद्र गुप्ता की किराने की दूकान का ताला तोडने लगे।
चट्टी पर ही श्रीकिशुन राम तथा बगेदू चौहान सोए हुए थे। आवाज सुनकर सोए लोगों की नींद खुल गई तो तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर इन्हें बधंक बना लिया।
इसके बाद अन्य बदमाशों ने वीरचंद गुप्ता की दूकान का ताला तोडने के बाद पांच हजार रुपए नकद के साथ 25 हजार रुपए का किराना का सामान ले लिया।
इसके बाद बदमाशों ने घरभरन चौहान की गुमटी का ताला तोड़ डेढ़ हजार रुपये कीमत का पान मसाला भी ले गए। दोनों दूकानों को लूटने के बाद बदमाशों ने बृजमोहन वर्मा के सर्राफा की
विज्ञापन
दूकान का ताला तोड़ा और डेढ़ किग्रा चांदी और तीन मंगलसूत्र लूटा। बदमाशों ने तिरोजी कर ताला भी तोड़ने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हुए।
रामचंद्र नट की कपड़े की दूकान से छह हजार रुपये व 50 हजार के कपड़े, डा. उदय प्रताप सिंह के मेडिकल स्टोर पर गए व मेडिकल स्टोर का ताला तोड़ दिए।
लेकिन दूकान में लगे शटर का लाक नहीं तोड़ पाए। लोगों का आवागमन शुरू हो गया और बदमाश भाग निकले।