फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   On the second day, only 68 village heads took the oath, many could not take the oath in the absence of quorum.

दूसरे दिन सिर्फ 68 ग्राम प्रधानों ने ली शपथ, कोरम के अभाव में कई नहीं ले पाए शपथ

Wed, 26 May 2021 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
On the second day, only 68 village heads took the oath, many could not take the oath in the absence of quorum.
जिले की 68 ग्राम पंचायतों में बुधवार को नवनिर्वाचित प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कोरोना महामारी के चलते शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन संबंधित ग्राम पंचायतों के पंचायत व सामुदायिक भवन में कराया गया, जहां संबंधित ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों और एडीओ (पंचायत) ने ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। जबकि शेष 254 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों की दो तिहाई बहुमत के अभाव में वहां के नवनिर्वाचित प्रधानों और पंचायत सदस्यों को शपथ लेने के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मनियर ब्लॉक के बसवरिया ग्राम सभा के नवनिर्वाचित प्रधान श्रीकांत यादव को ग्राम सचिव चंद्रभान गुप्ता ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रधान अभय यादव, प्रमोद यादव, जगमोहन राजभर, गरीब राजभर, महातम राजभर, भाजपा जिला मंत्री अशोक यादव आदि उपस्थित रहे। विकास खंड बेरुआरबारी के ग्राम सभा का करम्मर में सचिव प्रेम नारायण राम ने नवनिर्वाचित प्रधान आत्मा यादव उर्फ भरत यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

हल्दी। विकास खंड बेलहरी के ग्राम सभा हल्दी में बुधवार को शपथ ग्रहण वर्चुअल तरीके से कराया गया। जबकि अभी भी चार ग्राम पंचायतों का शपथ ग्रहण शेष है। ग्राम सभा हल्दी के सम्मानित नागरिकों व ग्राम पंचायत सदस्यों की उपस्थिति में वर्चुअल तरीके से सचिव संजय स िंह ने नव निर्वाचित ग्राम प्रधान लालमुनी देवी सहित 15 ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। प्रधान लालमुनी देवी ने सदस्यगण को माल्यार्पण कर मिष्ठान खिलाया। खंड विकास अधिकारी धनप्राप्त यादव ने बताया कि रोहुआ, सुल्तानपुर, परसिया व भरसौता में सदस्यों के कोरम के अभाव में शपथ ग्रहण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोघा। बांसडीह विकास खंड के सबसे बड़ी ग्राम पंचायत खरौनी के प्रधान एंव सदस्यों का शपथ ग्रहण को डवाकरा हाल में संपन्न हुआ। खंड विकास अधिकारी रणजीत कुमार ने राजगांव खरौनी के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान आलोक कुमार सिंह को एवं पंचायत सदस्यों को एडीओ पंचायत अरुण कुमार सिंह ने शपथ दिलाई। इस मौके पर अभय सिंह, विशाल सिंह, मृगेन्द्र बहादुर सिंह, संतोष सिंह, सुधीर सिंह, मृत्युंजय सिंह, अंजनी सिंह, सुरेश यादव, अक्षय यादव, छगन गोंड, रामजी सिंह, लल्लू सिंह, राजू सिंह, धनन्जय सिंह, सिटू सिंह, अनिता, सुमित्रा, किरन, मंजू आदि रहे। बेरूवारबारी। ब्लॉक के ग्राम पंचायत मैरीटार स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में 15 सदस्यों के साथ नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सुनीता देवी को ग्राम विकास अधिकारी जय शंकर पांडेय ने वर्चुअल शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानाध्यापक ओंकार नाथ सिंह, बसंत राजभर, विनय श्रीवास्तव, शैल कुमारी, मीनू गोंड, मिथुन राजभर, प्रेम शंकर गौड़ ,जवाहर पासवान ,रीना देवी, निर्मल वर्मा आदि रहे।
दुबहर। क्षेत्र के मोहन छपरा गांव के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान सीमा पांडेय ने प्राथमिक विद्यालय पर निर्वाचित 13 ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ वर्चुवल शपथ ग्रहण किया। ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद यादव ने शपथ दिलाने का कोरम पूरा कराया। इस मौके पर गुड्डू पांडेय, विजय पांडेय, अरविंद गोंडवाना, शक्ति आदि रहे।
सुखपुरा। उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को ग्राम पंचायत सुखपुरा के नव निर्वाचित प्रधान अभिमन्यु चौहान सहित ग्राम सभा के 15 पंचायत सदस्यों को खंड विकास अधिकारी बेरुआरबारी रंजीत कुमार ने वर्चुअल शपथ दिलाई। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी भरत सिंह, रोजगार सेवक रिंकू पांडेय, विजय शंकर सिंह, उमेश सिंह, जीतेंद्र प्रताप सिंह, शौकत अली, रविंन्द्र नाथ उपाध्याय, सुभाष, राजेश सिंह आदि रहे।

बैरिया। विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटवां के नवनिर्वाचित प्रधान वंदना गुप्ता, मधुबनी प्रधान ममता यादव, श्रीनगर प्रधान रीता देवी, करमानपुर प्रधान उर्मिला देवी, श्रीकांतपुर प्रधान अरुण कुमार यादव, गोबिंदपुर प्रधान अशोक कुमार पांडेय, गोपालपुर प्रधान आशा देवी, नौरंगा प्रधान सुरेन्द्र ठाकुर, दयाछपरा प्रधान हृदयानन्द वर्मा, चकिया प्रधान मनजी पासवान, बैजनाथपुर प्रधान संध्या यादव, तालिबपुर प्रधान जित्येन्द्र वर्मा, गोन्हियाछपरा प्रधान रितु सिंह, भीखाछपरा प्रधान भुनेश्वर राम, गंगापुर प्रधान प्रभावती देवी, चाईछपरा प्रधान हरेन्द्र कुमार निषाद, अधिसीझुआ प्रधान प्रियंका प्रकाश, विशुनपुरा प्रधान संजय कुमार चौधरी व चकगिरधर प्रधान रमावती देवी सहित 19 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को खंड विकास अधिकारी रामअशीष ने वर्चुअल शपथ दिलाई। वहीं 19 ग्राम पंचायतों के कुल 243 ग्राम पंचायत सदस्यों को एडीओ पंचायत अवधेश कुमार पांडेय ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed