फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   On the pretext of Chhote Lohia's birth anniversary, SP did election conch shell

छोटे लोहिया की जयंती के बहाने सपा ने किया चुनावी शंखनाद

Thu, 05 Aug 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
On the pretext of Chhote Lohia's birth anniversary, SP did election conch shell
बैरिया तहसील क्षेत्र के शुभनथही गांव में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व विध - फोटो : BALLIA
बैरिया। छोटे लोहिया पंडित जनेश्वर मिश्र की 89वीं जयंती पर प्रबुद्ध सम्मेलन के बहाने समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को शुभनथही से विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। वही, ब्राह्मणों को अपने पाले में करने के लिए लुभावने वादे भी किए। सपा के दिग्गजों ने सत्तासीन भाजपा पर हमला बोलने का मौका भी नहीं चूका।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय समेत वक्ताओं ने भगवान परशुराम के माध्यम से सपा को ब्राहमणों का हितैषी और भाजपा को लोकतंत्र व अभिव्यक्ति के लिए खतरा बताया। कहा कि भाजपा के राज में सूबे में ब्राह्मणों का उत्पीड़न चरम पर है। सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करने को राजद्रोह करार दिया गया है। मुख्य वक्ता मनोज पांडेय ने किसानों की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की। कहा कि मोदी और योगी के राज में अन्नदाता स्वयं को ठगा महसूस कर रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने की बात करने वालों ने बिजली और डीजल की कीमतों में इजाफा कर जले पर नमक छिड़क दिया है। पूर्व मंत्री अभिषेक पांडेय ने कहा कि भाजपा के यहां चार सांसद है, दो मंत्री, पांच विधायक है। बावजूद इसके इतनी खराब सड़क पूरे प्रदेश में नहीं है। कहा कि सपा कि सरकार आने पर हम नौकरी पर फोकस करेंगे, ऐसी व्यवस्था करेंगे कि आक्सीजन के अभाव में किसी की मौत न हो। पूर्व विधायक व परशुराम चेतना परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पांडेय ने कहा कि दो गुजराती देश चला रहे है और दो कमा रहे हैं। कार्यक्रम को राजीव राय, डाक्टर अखिलेश मिश्र, पवन पांडेय, अजीत मिश्रा, आशुतोष ओझा, रोहित चौबे, अरविंद तिवारी, राजकुमार पांडेय, आनंत मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी, नारद राय, जयप्रकाश अंचल, सुभाष यादव, सूर्यभान सिंह, संजय मिश्र, मृत्यंजय तिवारी बबलू, अमरदेव यादव, मंजू सिंह, लक्ष्मण गुप्ता, संजय उपाध्याय, गोरख पासवान, राजप्रताप यादव, मीना तिवारी, ताड़केश्वर मिश्र आदि ने अपने विचार रखें। अध्यक्षता सेनानी रामविचार पांडेय और संचालन सुशील पांडेय कान्हजी ने किया। छोटे लोहिया के अनुज ताड़केश्वर मिश्र ने लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed