{"_id":"61267e088ebc3e07583c822b","slug":"on-the-lines-of-convent-school-government-school-will-also-study-through-play-group-ballia-news-noi607906149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्वेंट स्कूल की तर्ज पर सरकारी स्कूल में भी प्ले ग्रुप से होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्वेंट स्कूल की तर्ज पर सरकारी स्कूल में भी प्ले ग्रुप से होगी पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी प्ले ग्रुप से पढ़ाई कराई जाएगी। पहले सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से प्रवेश लिया जाता था। लेकिन अब प्रशिक्षित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से सूची स्कूलों को भेज दी जाएगी।
सरकार सर्व शिक्षा अभियान को बढ़ावा देने और आगामी वर्षों में बच्चों को बुलाकर प्रवेश देने की बजाए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से छोटे बच्चों को आदर्श विद्यालयों में प्ले ग्रुप के माध्यम से प्रवेश देगी। शिक्षा विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को छोटे बच्चों को प्ले ग्रुप के माध्यम से शिक्षा देने के लिए प्रशिक्षित किया है।
शासनादेश आने पर अब इनके माध्यम से बच्चों की सूची आदर्श प्राथमिक विद्यालयों को भेज दी जाएगी। ऐसा छोटे बच्चों में स्कूली शिक्षा के प्रति रुझान को बढ़ाना है। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शिक्षा विभाग प्रशिक्षित कर चुका है। आने वाले सत्र में शासन के निर्देश मिलने का इंतजार है। शासनादेश आते ही ऐसे बच्चों की सूची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से विद्यालयों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्ले ग्रुप में पढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर दिया गया है। शासनादेश आते ही बच्चों की सूची परिषदीय स्कूलों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भेज देंगी।- नुरुल हुदा, डीसी, सामाजिक सहभागिता, बेसिक शिक्षा।