फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   On the last day, 65 candidates filed nominations for the post of president and 274 for the councilors.

Ballia News: आखिरी दिन अध्यक्ष के लिए 65 और सभासद के लिए 274 ने भरा पर्चा

Mon, 24 Apr 2023 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
On the last day, 65 candidates filed nominations for the post of president and 274 for the councilors.
बलिया। निकाय चुनाव के आखिरी दिन सोमवार को दो नगर पालिका और दस नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए 65 और सभासद के लिए 274 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


इसमें सत्ताधारी भाजपा के अलावा समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के अलावा बड़ी तादाद में निर्दलीय उम्मीदवारों भी शामिल रहे। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के साथ ही 27 अप्रैल को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 28 अप्रैल को शेष बचे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन


नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण जिले की सभी छह तहसीलों में उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भीड़ रही। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मॉडल तहसील में अध्यक्ष पद के लिए 19 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष पद के लिए सपा के लक्ष्मण गुप्ता, भाजपा के संतकुमार उर्फ मिइाई लाल, कांग्रेस के अमर नाथ, आप के सर्वदमन के अलावा निर्वतमान चेयरमैन अजय कुमार और उनकी पत्नी सरिता देवी ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के बागी संजय उपाध्याय के साथ सुरेंद्रनाथ सिंह ने भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। नगर पंचायत, चितबड़ागांव में अध्यक्ष और सभासद के लिए पांच-पांच उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। अध्यक्ष के लिए शशिकला, काशीनाथ, और केसरी नंदन ने निर्दल और अमरजीत सिंह ने भाजपा तथा अभिराम ने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।

नवगठित नगर पंचायत रतसड़कलॉ में अध्यक्ष के छह और सभासद के लिए 12 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। अध्यक्ष के लिए विवेक कुमार, मदन राजभर, फिरोज, अमित, नईम और रामसकल ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया। भाजपा उम्मीदवार के साथ प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के अलावा सपा प्रत्याशी लक्ष्मण गुप्ता के साथ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव के अलावा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव रहे।

बांसडीह तहसील में अध्यक्ष पद के 18 प्रत्याशियों समेत सभासद के लिए 58 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। बांसडीह नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के आठ प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया। वहीं सभासद के पदों के लिये 10 नामांकन हुआ। नगर पंचायत रेवती से अध्यक्ष पद के लिए पांच और सभासद के लिए 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नगर पंचायत मनियर के अध्यक्ष पद के लिए दो और सभासद के लिए दस प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया। नगर पंचायत सहतवार में अध्यक्ष पद के तीन और सभासद के लिए 19 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया।

बेल्थरारोड तहसील में अध्यक्ष पद के लिए आठ नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 प्रत्याशियों ने नामजदगी का पर्चा भरा। भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए रेनू गुप्ता के नामांकन पत्र दाखिल करते समय राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा, निवर्तमान चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त मौजूद रहे। वहीं, सपा प्रत्याशी आकांक्षा के पर्चा दाखिला के समय क्षेत्रीय अध्यक्ष इरफान अहमद और सपा जन मौजूद रहे।

बैरिया तहसील में नगर पंचायत बैरिया के अध्यक्ष पद के लिए कुल नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सभासद के लिए कुल 74 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से शांति देवी, सपा से उमरावती देवी, कांग्रेस से रिंटू वर्मा, आम आदमी पार्टी से गायत्री देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। पूनम सिंह, अंकिता वर्मा, लीलावती देवी, पिंकी देवी, सुगानती देवी ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था। सिकंदरपुर तहसील में अध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन दाखिल किए गए। इसमें बसपा से निजामुद्दीन, एनुलहक, गणेश, पार्वती, लाची देवी, सुरेश नामांकन पत्र दाखिल किया। सभासद के लिए 24 लोगों ने नामांकन किया।


रसड़ा तहसील में नवगठित नगरा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के चार लोगों ने नामांकन किया। इनमें भाजपा की रेनू देवी, बसपा की संपति देवी, निर्दलीय आशा और कुमारी शामिल है। सभासद पद के लिए 26 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। नगर पालिका रसड़ा के अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इनमें सपना गुप्ता, गुलाब आनंद शामिल रहे। जबकि सभासद के लिए सभासद के लिए नौ उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed