{"_id":"6354210390cf891ef80e367e","slug":"on-the-first-day-of-dhanteras-lakshmi-was-kind-to-the-market-the-market-shivered-with-the-rain-ballia-news-vns680277560","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस के पहले दिन बाजार पर मेहरबान हुई लक्ष्मी,धनवर्षा से चहका बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस के पहले दिन बाजार पर मेहरबान हुई लक्ष्मी,धनवर्षा से चहका बाजार
विज्ञापन
नगर के स्टेशन-चौक रोड पर उमड़ी खरीदारों की भीड़।
- फोटो : BALLIA
बलिया। दीपोत्सव पर सजे बाजार में धनतेरस पर शनिवार को जमकर धन वर्षा हुई। हालांकि शाम 4.33 बजे से धनतेरस का मुहूर्त होने से दोपहर तक बाजार सामान्य रहे, लेकिन शाम होते-होते जब बाजारों में लोगों का हुजूम उमड़ा तो कारोबारियों के चेहरे खिल गए। रविवार को दिन में शाम चार बजकर एक मिनट तक धनतेरस का मुहूर्त है।
शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों की बदौलत कारोबारियों ने इस बार उम्मीद से कहीं ज्यादा कारोबार किया। दो दिन धनतेरस होने से इस बार लगभग 30 से 35 करोड़ रुपए का बिजनेस होने का अनुमान है। देर शाम तक सराफा, इलेक्ट्रानिक, कपड़ा, बर्तन व आटो मोबाइल दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रही। त्योहारी बाजार को लेकर पुलिस ने पहले से ही तैयारी की थी, बावजूद इसके बाजार में जाम जैसी स्थिति बनी रही। चौक शहीद पार्क में भीड़ के आगे पैदल चलना भी मुश्किल रहा।
धनतेरस पर उम्मीद से कहीं बेहतर बिजनेस से उत्साहित व्यापारियों ने रविवार को भी बेहतर कारोबार की उम्मीद जताई है। धनतेरस पर छोटे-बड़े सामानों के साथ झाड़ू की भी जमकर खरीदारी हुई। इससे झाड़ू के दाम भी चढ़े नजर आए।
विज्ञापन
सराफा में रही रौनक
धनतेरस पर सराफा मार्केट में जमकर खरीदारी हुई। सुबह से देर शाम तक सराफा दुकानों में ग्राहकों की भीड़ रही। शहर में करीब सात सौ सराफा दुकानें हैं। सभी दुकानों में ग्राहकी रहीं। सराफा व्यापारियों की मानें तो धनतेरस पर लगभग 10 करोड़ रुपये का व्यापार होने का अनुमान है।