{"_id":"610ec26e8ebc3e6fdf5f3990","slug":"on-the-first-day-1398-candidates-of-tgt-left-the-examination-in-both-the-shifts-ballia-news-vns604823940","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन दोनों पालियों में टीजीटी के 1398 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन दोनों पालियों में टीजीटी के 1398 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
नगर के टीडी कालेज से टीजीटी की परीक्षा देकर निकलते छात्र-छात्राएं। संवाद
- फोटो : BALLIA
बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक यानी टीजीटी की लिखित परीक्षा शनिवार को जिले के 10 केंद्रों पर कोविड गाइड लाइन के अनुरूप हुई। इसमें 6285 के सापेक्ष 4401 परीक्षार्थियों ने दोनों पालियों में परीक्षा दी। 1398 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि रविवार को बी दो पालियों में परीक्षा होगी। इसमें 6284 परीक्षार्थियों का पंजीकरण है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से अपरान्ह 4:30 बजे तक हुई।
शनिवार को पहली पाली में 10 परीक्षा केंद्रों पर 4401अभ्यर्थी परीक्षा में बैठें। 1101 अभ्यार्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। दूसरी पाली में 04 परीक्षा केंद्रों पर 1826 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 297 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। सुबह की पाली में राजकीय महिला महाविद्याल में 480 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 108, राजकीय इंटर कालेज में 93, जीजीआईसी में 103,राजकीय महिला पालिटेक्निक में 107, कुंवर सिंह इंटर कालेज में 92, श्रीमुरलीमनोहर टाउन इंटर कालेज में120, केंद्रीय विद्यालय में 144, कुंवर सिंह महाविद्यालय में 140, श्रीमुरली मनोहर टाउन डिग्री कालेज में 170 अभ्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। जबकि सतीश चंद्र कालेज में 81 के सापेक्ष 24 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया।
इन बातों का रखें खास ख्याल
रविवार को अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना है। 30 मिनट पहले परीक्षा कक्ष में बैठने की अनुमति मिलेगी। वहीं परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। टीजीटी के सभी अभ्यर्थी को अपना एडमिट काड अनिवार्य रूप से साथ ले जाना है। इसके साथ ही फार्म में दिए गए फोटो पहचान पत्र के साथ ही आधार कार्ड भी अनिवार्य रूप से साथ रखना है। परीक्षा केंद्र पर आधार मांगने पर अभ्यर्थी को दिखाना होगा। हर परीक्षा केंद्र पर एक पर्यवेक्षक और एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।