फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   On the complaint of the MLA, the inspector returned the money

विधायक की शिकायत पर दरोगा ने लौटाए पैसे

Tue, 09 Jun 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
On the complaint of the MLA, the inspector returned the money
बैरिया। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह की ओर से एसपी से शिकायत करने के बाद दोकटी थाना क्षेत्र के एक दारोगा ने रिश्वत के पैसे और लिए गए बालू का मूल्य पीड़ित को दिया।
विज्ञापन

रामपुर ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर सामुदायिक शौचालय के लिए ग्राम प्रधान टुनटुन गोंड एक ट्रैक्टर-ट्राली लाल बालू सुनील यादव निवासी खवासपुर से खरीद कर सोमवार की शाम को मंगाया था। उक्त बालू लदे ट्रैक्टर को दोकटी थाने पर तैनात एक उपनिरीक्षक ने रामपुर कोड़रहा ढाले से पकड़ लिया और थाने लाकर बालू को ट्रैक्टर से उतरवा लिया। साथ ही ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में चार हजार रुपये बतौर रिश्वत ट्रैक्टर मालिक सुनील यादव निवासी खवासपुर से लिया। मंगलवार की सुबह ग्राम प्रधान ने बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह को जानकारी दी। इसके बाद विधायक ने पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक व डीआईजी से शिकायत कर दारोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला आते ही उपनिरीक्षक ने रिश्वत के चार हजार रुपये व बालू के मूल्य के रूप में तीन हजार रुपये कुल सात हजार रुपये संबंधित को वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed