फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   On the claim of development, the wounds of the victims of flood and erosion are still green

विकास के दावे पर बाढ़ और कटान पीड़ितों जख्म अब भी हरे

Mon, 31 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
On the claim of development, the wounds of the victims of flood and erosion are still green
बांसडीह। मतदाताओं के लिहाज से सबसे बड़ी विधानसभा सीट पर इस समय सपा से नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी विधायक हैं। इस सीट से वे तीन बार विधायक रह चुके हैं और जीत का चौका लगाने के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। विकास के नाम पर राजकीय पालीटेक्निक, आईटीआई, स्टेडियम, बिजली सबस्टेशन, आश्रम पद्धति विद्यालय, पंचायती राज्य प्रशिक्षण केंद्र, सरयू नदी पर पुल बनाने का दावा कर रहे हैं। हालांकि पुल का निर्माण अभी अधूरा है।
विज्ञापन

वहीं विपक्ष का आरोप है कि विधायक के कार्यकाल में विकास शून्य के बराबर रहा है। आरोप है कि प्रदेश सरकार ने विकास के लिए धन तो दिए, लेकिन विपक्ष की मानसिकता से ग्रसित सपा नेता ने अपने कार्यकाल में कोई कार्य नहीं कराया। मुद्दों की बात करें तो विधानसभा का तीन हिस्सा सरयू नदी के किनारे बसे होने के चलते लोग बाढ़ और कटान का दंश कई दशकों से झेल रहा है। दर्जनों गांव कटान की भेंट चढ़ गए। इसका स्थायी समाधान आज तक नहीं खोजा जा सका है। पिछड़े क्षेत्रों में शुमार ये विधानसभा क्षेत्र आज भी विकास की बाट जोह रहा है। विधानसभा में चार नगर पंचायत बांसडीह, मनियर, सहतवार, रेवती और यही चार ब्लाक भी हैं। इस विधानसभा से बच्चा पाठक कई बार विधायक और मंत्री रहे, फिर भी क्षेत्र की तस्वीर नहीं बदली।
विज्ञापन

विधायक निधि
--कई मार्गों और रैन बसेरे का निर्माण।
--दो करोड़ से आक्सीजन कांसेट्रेटर।
00000000000
बोले विधायक
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने बताया की सपा सरकार में 17 तक बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में विकास के भरपूर कार्य किए गए। चांदपुर के सामने सरयू नदी पर पुल का निर्माण शुरू कराया गया। सरकार की द्वेषता से काम अभी अधूरा है। हुसैनाबाद में पंचायत प्रशिक्षण केंद्र, आश्रम पद्धति विद्यालय, पॉलीटेक्निक कॉलेज, विद्युत उपकेंद्र दिया। सुखपुरा-बेरुआरबारी-बांसडीह सड़क चौड़ीकरण, सिकंदरपुर-मनियर-बांसडीह-लालगंज सड़क बनवाई। बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिया। भाजपा सरकार सरकार का विकास से कोई वास्ता नहीं है। जनप्रतिनिधियों के हाथों को बांध दिए हैं। अगऊर में ऑक्सीजन प्लांट का कार्य स्वीकृत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
गिनाईं उपलब्धियां
--चांदपुर के सामने सरयू नदी पर पुल
--हुसेनाबाद में पंचायत प्रशिक्षण केंद्र
--हुसेनाबाद में आश्रम पद्धति विद्यालय
--हुसेनाबाद में पालीटेक्निक कालेज
--सुखपुरा-बांसडीह सड़क चौड़ीकरण
000000000
प्रतिद्वंद्वी की बात
बांसडीह में पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहीं भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पांच साल का कार्यकाल शून्य के बराबर रहा है। देश जब करोना संक्रमण काल से जूझ रहा था, क्षेत्र की जनता इस संक्रमण से डरी सहमी हुई थी, उस दौरान नेता प्रतिपक्ष गायब रहे। प्रदेश सरकार द्वारा हर विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए बजट उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष पूर्वग्रसित मानसिकता के हैं। उन्होंने सरकार को बदनाम करने के लिए पांच साल में एक ही कार्य नहीं किए। 70 वर्षों से बांढ और कटान इस क्षेत्र का सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है।
0000
लगे आरोप
--नेता प्रतिपक्ष का साढ़े चार साल का कार्य शून्य रहा।
--क ोरोना संक्रमण काल के दौरान क्षेत्र से गायब रहे।
--सिर्फ सरकार को बदनाम करने का कार्य किया।
--बाढ़ और कटान पर कोई काम नहीं।
--विकास के नाम पर अपने गांव में वाइट हाउस बनवाया।
000000000000
बांसडीह कस्बे में वार्ड 12 सतपोखर है। यहां लोग आज भी डिबरी के सहारे जी रहे हैं। आजादी के बाद भी उस वार्ड में आज तक बिजली नहीं पहुंची है। अभी तक सिर्फ खंभे लगा कर ही छोड़ दिए गए हैं। इससे बच्चों के साथ बुजर्गो को काफी दिक्कतें होती हैं।
अशोक मिश्रा, बांसडीह
000000000000
अच्छी सड़कें, स्वास्थ्य, शिक्षा, कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। सड़क एक्सीडेंटल जोन में चली गई है। गड्ढा मुक्त सड़क देने का वादा भी सफल नहीं है। युवाओं को खेलने के लिए स्टेडियम की काफी जरूरत है। तकनीकि उच्च शिक्षा में काम करने की जरूरत है।
अजीत चौहान, राजपुर
000000000000
लोगों को कोरोना काल में सरकार ने राशन देने का जो कार्य किया. उससे लोगों को काफी राहत मिली है। देश कोरोना संक्रमण से गुजर रहा है। तीसरी लहर भी चालू हो गई है। अभी तक इस क्षेत्र में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण नहीं हो सका। यह बहुत ही दुखद है।

संजय वर्मा, हालपुर
000000000000
सुखपुरा नहर पटरी होते हुए जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय तक की सड़क वर्षों से बदहाल पड़ी हुई है। कई बार मांग होने के बाद भी इस न तो विधायक की ओर से ध्यान दिया गया और न ही शासन और प्रशासन की ओर से कोई सुधि ली गई।
राजू गुप्ता, सुखपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed