{"_id":"683a0c8c93e817b63402dec8","slug":"on-june-1-12261-candidates-will-appear-for-bed-entrance-exam-at-27-centers-ballia-news-c-190-1-ana1001-140917-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मोबाइल की रोशनी में प्रसव मामले में जांच टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मोबाइल की रोशनी में प्रसव मामले में जांच टीम गठित
विज्ञापन
इम्पैक्ट
-- -- -- -- -- -- -
- अस्पताल में 20 लाख का सोलर प्लांट व तेल के अभाव में शोपीस बना जनरेटर
संवाद न्यूज एजेंसी
बेरूआरबारी। पीएचसी पर बिजली के अभाव में मोबाइल की रोशनी में प्रसव कराने का मामला प्रकाश में आने पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। सीएमओ डॉ. संजीव वर्मन ने मामले को संज्ञान लेकर जांच बैठा दी है। जांच टीम में एसीएमओ डॉ. विजय यादव, एसीएमओ डॉ. योगेन्द्र दास सहित तीन सदस्य शामिल है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को पिछले 24 घंटे से अधिक समय से ट्रांसफार्मर खराब होने से गर्मी में डॉक्टर सहित मरीज परेशान रहे। जबकि अस्पताल में करीब 20 लाख रुपया का सोलर प्लांट लगा हुआ है। जनरेटर का तेल न मिलने के कारण शोपीस बना हुआ है। बिजली के अभाव में गर्भवती महिलाओं का प्रसव मोबाइल की रोशनी में नर्स कराती है। स्वास्थ्य केंद्र की दुर्व्यवस्था पर अमर उजाला अखबार ने 29 मई के अंक में पेज संख्या चार पर 'सोलर प्लांट काम न आया, मोबाइल की रोशनी में चार महिलाओं का प्रसव ' की हेडिंग से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर को जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है।
सीएमओ डॉक्टर संजीव वर्मन ने जांच टीम गठित कर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. वरूण ज्ञानेश्वर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। पीएचसी पर बायोमेट्रिक मशीन न लगने के कारण प्रभारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मनमाने तरीके से आते हैं। इसके कारण क्षेत्र के 26 गांवों के करीब 70 हजार की आबादी को बेहतर इलाज की सुविधा न मिलने के कारण बांसडीह सीएचसी या जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।