फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   On April 30, many organizations will participate in the Jail Bharo movement.

आगामी 30 अप्रैल को जेल भरो आंदोलन में कई संगठन लेंगे भाग

Sat, 23 Apr 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
On April 30, many organizations will participate in the Jail Bharo movement.
बलिया। पेपर लीक मामले में फर्जी तरीके से गिरफ्तार किए गए तीन पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा द्वारा 30 अप्रैल को जेल भरो आंदोलन की घोषणा के बाद जनपद के सामाजिक, राजनैतिक, शैक्षिक, व्यापारिक, सेनानी, छात्र संगठन, अधिवक्ता संघ समेत कर्मचारी संघ के लोगों ने समर्थन किया। प्रबुद्धजनों ने इसे डीएम का तुगलकी फरमान बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की। कहा कि जेल भरो आंदोलन का हम पुरजोर समर्थन करते है।
विज्ञापन

नपा के पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि आगामी 30 अप्रैल को पत्रकारों द्वारा जेल भरो आंदोलन का मैं पुरजोर समर्थन करता हूं। इसमें हजारों समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ जेल भरो आंदोलन में पहुंचेंगे और पत्रकारों को न्याय दिलाने तक लड़ाई जारी रहेगी। जन अधिकार मंच के अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने कहा कि जिले में इंटरमीडिएट के अंग्रेजी पेपर आउट प्रकरण में जिला प्रशासन ने अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ईमानदारी से अपनी भूमिका निभाने वाले तीन पत्रकारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जो अत्यंत निंदनीय है। हम पत्रकारों द्वारा आगामी 30 अप्रैल को जेल भरो आंदोलन का समर्थन करते है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जिलाध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी ने कहा कि पेपर लीक मामले में पत्रकारों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सच का आइना दिखाया। जिन्हें जिला प्रशासन ने फर्जी मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया है, वह अत्यंत निंदनीय है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को डराने व दबाने का कार्य जिस तरह से जिलाधिकारी द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार की चुप्पी से कई सवाल खड़े हो रहे है। जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। पत्रकारों के जेल भरो आंदोलन का हम समर्थन करते है। इसीक्रम में माले नेता लक्ष्मण यादव ने कहा कि पेपर लीक मामले में फर्जी तरीके से गिरफ्तार किए गए पत्रकार अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह तथा मनोज कुमार गुप्ता की रिहाई की मांग लेकर भाकपा (माले) के पत्रकारों के आंदोलन का समर्थन करता है। पत्रकारों के रिहाई तक भाकपा माले पत्रकारों द्वारा किए जा रहे जेल भरो आंदोलन को धार देने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेगी। वही आरटीआई कार्यकर्ता/ अधिवक्ता मनोज राय हंस ने कहा कि शासन प्रशासन की गहरी निंद्रा को तोड़ने के लिए मैं चौथे स्तम्भ के पत्रकारों के साथ हूं। मैं पत्रकारों के समर्थन में महिला सेना के साथ बलिया के जेल भरो आंदोलन में पहुंचने का काम करूंगा। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मंजय सिंह ने कहाकि शासन प्रशासन द्वारा पत्रकारों की अनैतिक गिरफ्तारी का पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल पुरजोर विरोध करता है और पत्रकारों की तत्काल रिहाई की मांग करता है। इसके साथ ही निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराकर मुख्य सरगना और दोषी अधिकारियों के विरूद्घ कार्रवाई करने की मांग करता है। कहा कि पत्रकारों द्वारा आगामी 30 अप्रैल को जेल भरो आंदोलन की घोषणा कर समर्थन करता हूं। रसोइया संघ की जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा ने कहा कि रसोइया संघ पत्रकारों के आंदोलन को समर्थन करते हुए डीएम साहब से निर्दोष पत्रकारों को अविलंब रिहा करने करने की मांग करता है। इसके साथ ही आगामी 30 अप्रैल को जेल भरो आंदोलन में रसोइया संघ की जोश के साथ पहुंचेगी। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष / जिलाध्यक्ष, टैक्स बार एसोसिएसन बलिया प्रदीप कुमार वर्मा ने जिला प्रशासन पर लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए निर्दोष पत्रकारों को तत्काल रिहा करने की मांग करता हूं। वही पत्रकारों की इस लड़ाई में पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल जेल भरो आंदोलन का समर्थन करता है। वही संयुक्त मंत्री, फेडरेशन आफ आलइंडिया व्यापार मंडल रजनीकांत सिंह ने कहा कि पेपर लीक मामले में पुलिस महकमा बिना मुकदमा दर्ज किए तीन पत्रकारों को पहले गिरफ्तार करती है और इसके बाद फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का काम करती है। जबकि वास्तविक अपराधियों को पकड़ने व मुकदमा दर्ज करने में कई दिन लगा देती है। अगर वास्तव में पुलिस ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ काम करें तो निश्चित ही आमजन को न्याय मिलेगा। लेकिन ऐसा होता नहीं है, लेकिन सच का आइना दिखाने वाले पत्रकारों पर इनकी कानूनी कार्रवाई बहुत तेज हो जाती है। कहा कि मैं आगामी 30 अप्रैल को जेल भरो आंदोलन का समर्थन करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed