{"_id":"618d1ffee6040042530a5523","slug":"omprakash-rajbhar-said-rss-is-responsible-for-the-partition-of-the-country-not-jinnah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओमप्रकाश राजभर बोलेः देश के बंटवारे के लिए जिन्ना नहीं, आरएसएस जिम्मेदार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमप्रकाश राजभर बोलेः देश के बंटवारे के लिए जिन्ना नहीं, आरएसएस जिम्मेदार
Thu, 11 Nov 2021 08:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 11 Nov 2021 08:05 PM IST
सार
सुभासपा सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि देश के बंटवारे को लेकर विवाद की स्थिति जिन्ना ने नहीं आरएसएस ने पैदा की थी।
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि देश के बंटवारे के लिए पाकिस्तान के संस्थापक मो. अली जिन्ना नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जिम्मेदार है। यह भी कहा कि देश को आजादी दिलाने में जिन्ना का योगदान है। वह देश के लिए लड़े थे।
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर जिन्ना को लेकर पूर्व में दिए गए बयान पर कायम रहे। फिर कहा कि जिन्ना को आजाद भारत का पहला प्रधानमंत्री बनाया गया होता तो कोई बंटवारा नहीं होता। वाजपेयी, आडवाणी और गोविंद बल्लभ पंत सरीखे नेता हमेशा जिन्ना की प्रशंसा करते रहे हैं। बंटवारे को लेकर विवाद की स्थिति संघ ने ही पैदा की थी।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से मो. अली जिन्ना की तुलना सरदार बल्लभ भाई पटेल से करने के बाद से सत्ता और विपक्ष के नेताओं के बीच खूब बयानबाजी हो रही है।
विज्ञापन