फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Om prakash Rajbhar does not have the power to take a decision, Yogi's minister Anil said - double character of

UP News: ओमप्रकाश राजभर में फैसला लेने की ताकत नहीं, योगी के मंत्री अनिल बोले- सुभासपा अध्यक्ष का दोहरा चरित्र

Wed, 24 May 2023 06:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 24 May 2023 06:44 PM IST
सार

सूबे के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर बुधवार को बलिया पहुंचे। जनता इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित महाराजा सुहेलदेव राजभर सम्मान समारोह को संबोधित किया। इस सौदान उन्होंने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
Om prakash Rajbhar does not have the power to take a decision, Yogi's minister Anil said - double character of
बलिया में मंत्री अनिल राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के नगरा स्थित जनता इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार को आयोजित महाराजा सुहेलदेव राजभर सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सूबे के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर जम कर निशाना साधा। उन्हें राजभर समाज का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। कहा कि उनका दोहरा चरित्र है। सुबह को कुछ और कहते हैं शाम को कुछ और। उनमें कोई भी फैसला लेने की ताकत नहीं है।

विज्ञापन


कहा कि बाहर-बाहर भाजपा को गाली देते हैं, लेकिन बाप-बेटे 12 बजे रात में गोरखपुर के मठ में मत्था टेकते हैं। ओमप्रकाश कन्फ्यूज नेता हैं। उनमें फैसले लेने की ताकत नहीं है। वह राजभर समाज के हक को खुद खा रहे हैं। इस समाज को आरक्षण भाजपा ही दे सकती है। जब तक आपका नाम ओमप्रकाश से जुड़ा रहेगा तब तक आरक्षण मिलना संभव नहीं है। वह आरक्षण के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर की बुनियाद ही फरेब और झूठ पर

मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने 20 वर्ष की राजनिति में राजभर समाज को केवल ठगने का काम किया है। उन्होंने स्वजातीय भीड़ से सवाल किया कि 20 वर्ष की राजनीति में उन्होंने किसी राजभर के बेटे को विधायक बनाया। भीड़ से जबाब आया नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें; औरंगजेब निर्दयी नहीं था, उसने मंदिर नहीं तोड़ा, ज्ञानवापी सर्वे केस में कोर्ट में बोली मसाजिद कमेटी

Om prakash Rajbhar does not have the power to take a decision, Yogi's minister Anil said - double character of
बलिया में मंत्री अनिल राजभर - फोटो : अमर उजाला

मंत्री ने कहा कि जिस समाज ने ओमप्रकाश को हवाई चप्पल से हवाई जहाज तक पहुंचाया, उसी समाज के साथ उन्होंने धोखा किया है। जिस व्यक्ति की बुनियाद ही फरेब व झूठ के सहारे टिकी हो उसे पहचानने में आपने गलती की है। अब यहां के राजभर समाज का बाहरी नहीं बलिया का बेटा ही नेता बनेगा। अनिल राजभर ने समाजवादी पार्टी को सामाजिक न्याय समिति का शत्रु बताया। कांग्रेस, सपा, बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इन पार्टियों ने महाराजा सुहेलदेव के इतिहास को दबाया। 

विजय दिवस में शामिल होने का आह्वान

मंत्री ने ओमप्रकाश को असलम राजभर नाम लेते हुए कहा कि बहराइच की धरती पर औवैसी के साथ जाकर मजार पर ताजपोशी करते हैं लेकिन महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना भूल जाते हैं।  10 जून को गाजीपुर में प्रस्तावित विजय दिवस में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी लोग 10 जून को अपने घरों में महाराजा सुहलदेव का चित्र रख कर माल्यार्पण करें। पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने ओमप्रकाश राजभर पर टिकट बेचने का आरोप लगाया। कहा कि वह पूर्वांचल के राजभरों को गुमराह करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed