फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   oldman died in road accident in ballia

ट्रैक्टर के धक्के से वृद्ध की मौत

Fri, 21 May 2021 06:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
oldman died in road accident in ballia
भीमपुरा। किड़ीहरापुर-मधुबन मार्ग पर शुक्रवार की अपराह्न साइकिल से निमंत्रण में जा रहे वृद्ध को ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। वहीं, चालक ट्रैक्टर छोड़ कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। वहीं शव को अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा निवासी द्वारिका राजभर (67) शुक्रवार को अपने रिश्तेदार मधुबन थाना के चंदापार निवासी रमाकांत के यहां साइकिल से शादी में सम्मलित होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह इब्राहिमपट्टी पुलिस चौकी के करीब पहुंचे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार धक्का मार दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भाई रमायन के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed