फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Old woman sleeping in a house was raped, arrested

घर में सो रही वृद्घ महिला से मजदूर ने किया दुरूकर्म, गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Old woman sleeping in a house was raped, arrested
हल्दी। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात करीब दो बजे एक व्यक्ति द्वारा घर की दीवार फांद कर 65 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ बलात्कार किये जाने की घटना प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार उस गांव में पीड़िता के पड़ोस में मकान बनाने का कार्य चल रहा है। जिसमें मजदूरी का कार्य करने के लिये इंद्रजीत राम पुत्र नंदलाल राम निवासी चरवा बरवा थाना सिकंदरपुर मिस्त्री के साथ आया था। आरोप है कि शुक्रवार की रात वृद्ध महिला के घर में दीवार फांदकर कर घुस गया और बलपूर्वक वृद्ध महिला के साथ बलात्कार किया तथा विरोध करने पर महिला को मारने पीटने लगा। इसके अलावा हल्ला करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला के चिल्लाने पर घर व आस-पास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुचीं पुलिस ने उसे पकड़ थाने ले आयी। पीड़िता के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने धारा 376, 452, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed