फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Old man dies after being hit by broken HT wire

टूटे हुए एचटी तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Sun, 16 Oct 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Old man dies after being hit by broken HT wire
रसड़ा। क्षेत्र के मंगरौली गांव के डुमरकोठी में टूटे हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से रविवार की भोर में एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मंगरौली गांव के डुमरकोठी निवासी राधा यादव (75) सुबह लगभग तीन बजे शौच के लिए जा रहे थे। वह घर के पीछे पहुंचे थे कि 11 हजार बोल्ट के टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी उस समय हुई, जब उनका भतीजा रामजी यादव भोर में पांच बजे शौच के लिए जा रहा था। देखा कि राधा यादव बिजली की तार की चपेट में आने से मृत अवस्था में पड़े थे। शोर पर आसपास के लोग दौड़ कर आए और राधा यादव को तार से अलग किया। गांव सहित आसपास के जर्जर विद्युत तार को बदलने के लिए ग्रामीण कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी लेकिन शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव में विद्युत आपूर्ति गाजीपुर जनपद से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed