{"_id":"629f99e1a76f4b7b623f58f9","slug":"officials-demolished-the-encroachment-ballia-news-vns6577356187","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने अतिक्रमण को कराया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने अतिक्रमण को कराया ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों ने अतिक्रमण को कराया ध्वस्त
गड़वार। सड़कों के किनारे अतिक्रमण हटाने को लेकर मंगलवार को अधिकारियों ने कार्रवाई की। अधिकारियों ने बुल्डोजर चलवाकर पटरी पर कब्जा किए दर्जनों अवैध कब्जे ढहा दिए। दुकानों के आगे लगे टिन शेड, खम्भे व पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। तीन दिनों पहले अधिकारियों ने भ्रमण कर अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी थी। लेकिन कईयों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था।
बता दें कि मार्ग के दोनों तरफ पटरियों पर अतिक्रमण के कारण बाजार में अक्सर जाम की समस्या बनी हुई थी। आने-जाने वालों को दिन भर लंबे जाम से जूझना पड़ रहा था। सबसे ज्यादा परेशानी पैदल चलने वाले राहगीरों को होती थी। एसडीएम सदर जुनैद अहमद, सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंची फोर्स ने बुलडोजर से दुकानों के आगे लगे टिन शेड, खम्भे व पक्के निर्माण को एक- एक कर ध्वस्त कर दिया।