फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Officials are adopting roadways buses

Ballia News: अधिकारी ले रहे रोडवेज की बसों को गोद

Wed, 04 Jan 2023 09:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 09:47 PM IST
विज्ञापन
Officials are adopting roadways buses
रोडवेज की बदहाल बसों को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने एक अनूठी पहल की है। इसके लिए अब परिवहन विभाग के अधिकारी रोडवेज बसों को गोद लेकर उसकी देखरेख करेंगे। गोद ली बसों की देखभाल संबंधित अधिकारी को एक माह तक करनी होगी।
विज्ञापन

कार्ययोजना के तहत क्षेत्रीय प्रबंधक व सेवा प्रबंधक अपने क्षेत्र के सभी डिपो की दो-दो व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपने डिपो की 10 निगम बसों को गोद लेंगे। परिवहन निगम द्वारा परिवर्तन की ओर अभियान के तहत बसों के रख-रखाव, संचालन और यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं में वृद्धि किए जाने के लिए यह अभियान चलाया गया है। इसमें विभिन्न आयु वर्ग की बसें चयनित की जाएंगी। चयन का आधार एक ही मार्ग पर चलने वाली विभिन्न बसों में से कम लोड फैक्टर और एक ही आयु वर्ग की बसों में कम डीजल औसत और बस उपयोगिता प्राप्त होना रहेगा। चयन करते समय पिछले माह में प्राप्त बस उपयोगिता, लोड फैक्टर और डीजल औसत का आधार भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उमाकांत मिश्रा ने बताया कि संबंधित अधिकारी चयनित बसों में प्राप्त कमियों को अधिकतम तीन दिन में दूर कराएंगे। चयनित बसों की नियमित निगरानी गोद लेने वाले अधिकारी करेंगे। इसमें समय से बसों का रख-रखाव, निर्धारित मेंटीनेंस, नियमित सफाई समय से मार्ग पर संचालन और प्राप्त दैनिक संचालित किमी, आय एवं डीजल खपत शामिल है। बताया कि बसों को गोद लेने की अवधि एक महीने की होगी। एक माह बाद उन्हें फिर से दूसरी बसों को गोद लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश के तहत दस बसों को मेरे द्वारा और दो बसों को क्षेत्रीय प्रबंधक और दो बसों को सेवा प्रबंधक द्वारा गोद लिया गया है।
- उमाकांत मिश्रा, एआरएम, बलिया डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed