फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Office clerk and village heads met in melee

पूर्ति कार्यालय बाबू और ग्राम प्रधानों में हाथापाई

Fri, 01 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 01 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Office clerk and village heads met in melee
वारदात - फोटो : buerue
राशन वितरण और नए राशन कार्ड के बारे में जानकारी मांग रहे प्रधानों और पूर्ति कार्यालय के बाबू में गुरुवार को हाथापाई हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रधानों को हटाया। इस दौरान दो प्रधान जख्मी हो गए। उधर सूचना पर दर्जनों प्रधान तहसील मुख्य गेट पर पहुंचे और धरना पर बैठ गए। पूर्ति कार्यालय के बाबू, सिकंदरपुर थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी को निलंबित करने के साथ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे।  
विज्ञापन


नवानगर विकासखंड के खटगा के प्रधान अनिल यादव, सरियांव मनोवीर के प्रधान वेद प्रकाश यादव, कोदई के प्रधान डब्लू सिंह पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पहुंचे। बाबू अख्तर सगीर से राशन कार्ड और राशन वितरण के बारे में जानकारी मांग रहे थे। इसी बीच किसी बात पर बाबू और प्रधानों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते हाथापाई होने लगी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सिकंदरपुर बृजेश शुक्ला और चौकी प्रभारी मोती लाल पटेल ने बलपूर्वक प्रधानों को हटाया। इसमें दो प्रधान जख्मी हो गए।
विज्ञापन


 बाद में पहुंचे सपा नेता गुड्डू सिंह ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया लेकिन थोड़ी देर बाद सूचना जब अन्य प्रधानों को लगी तो दर्जनों प्रधान व समर्थक तहसील के मुख्य गेट पर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। इस दौरान बाबू अख्तर सगीर ,थानाध्यक्ष सिकंदरपुर बृजेश शुक्ला और चौकी प्रभारी मोती लाल पटेल को निलंबित करने व उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस भी तैनात रही। देर रात तक प्रधान तहसील गेट पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed