फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Offered chunri and coconut to mother and prayed for happiness and prosperity.

Ballia News: मां को चुनरी, नारियल चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की

Tue, 08 Oct 2024 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Offered chunri and coconut to mother and prayed for happiness and prosperity.
बलिया। जिले के देवी मंदिरों में मंगलवार को पांचवें दिन स्कंद माता की आस्था और विश्वास के साथ पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने ...या देवी सर्वभूतेषु सृष्टि रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: समेत अन्य मंत्रों का उच्चारण कर पूजा की। इस दौरान चुनरी, नारियल चढ़ाकर मंगलमय भविष्य और सुख समृद्धि की कामना की। सुरक्षा के मद्देनजर भारी मात्रा में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन नगर के गुदरी बाजार व जापलिनगंज दुर्गा मंदिर तथा ब्रह्माइन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, फेफना थाना के कपूरी गांव स्थित कपिलेश्वरी भवानी मंदिर पर भक्तों ने पूजन-अर्चन कर मन्नतें मांगीं। इसके अलावा नरहीं थाना के कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी, रसड़ा के काली मंदिर, नीबू कबीरपुर व उचेड़ा स्थित चंडी भवानी, सिकंदरपुर के जल्पा-कल्पा मंदिर, मनियर के बुढ़ऊ बाबा मंदिर व नवका बाबा मंदिर, रेवती के पचरूखा देवी गायघाट मंदिर में श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, धूप, गुड़हल चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मां के जयकारे एवं घंट-घड़ियाल से मंदिर परिसर सहित पूरा क्षेत्र के देवीमय हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मी और खुफिया विभाग के कर्मचारी सादे वेश में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed