फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   oads, squares will not be erected: DM

सड़क, चौराहों पर नहीं लगेंगे पंडाल: डीएम

Wed, 14 Oct 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
oads, squares will not be erected: DM
सिकंदरपुर। सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी के तहत आने वाले त्योहारों के लिए लिए गए फैसलों के अनुरूप ही हमें अपने त्योहार को मनाते हुए वर्तमान समय में चल रही महामारी से निजात पाना है। उक्त बातें मंगलवार की शाम पुलिस चौकी सिकंदरपुर के प्रांगण में आयोजित पीस कमेटी की बैठक व दुर्गा पंडालों के अध्यक्षों से बातचीत के दौरान जिलाधिकारी बलिया श्री हरि प्रताप शाही ने कही। कहा कि महामारी बढ़ने की संभावना है इसलिए प्रदेश सरकार द्वारा सड़कों पर व चौराहों पर दुर्गा पंडालों की स्थापना पर रोक लगाई गई है। कहा कि बिना परमिशन के परंपरागत मूर्ति की स्थापना नहीं की जाएगी नई मूर्ति की स्थापना तो कतई नहीं की जानी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने कहा कि आने वाले दशहरा, बारफात, धनतेरस व दीपावली के त्योहार सरकार के निर्देशों के क्रम में ही मनाए जाएंगे। बताया कि 10 मीटर से ऊंची प्रतिमा कहीं भी स्थापित नहीं होगी अगर कोई सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर अभय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी पवन कुमार, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार घनश्याम त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा, चौकी इंचार्ज अमरजीत यादव, संजय शर्मा, बैजनाथ पांडेय, प्रयाग चौहान, गौरी शंकर वर्मा, गणेश सोनी आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed