{"_id":"5f36b93e8ebc3e3d125c03e3","slug":"nurse-accused-of-taking-money-for-delivery-suspended-in-ballia-ballia-news-vns541522458","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी के लिए पैसा लेने वाली नर्स सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलीवरी के लिए पैसा लेने वाली नर्स सस्पेंड
विज्ञापन
बलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरही में प्रसव के लिए रुपये मांगने की आरोपी नर्स पुष्पा राय को सीएमओ ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया। सीएचसी नरही के अधीक्षक डॉ. साकेत बिहारी की रिपोर्ट पर सीएमओ ने यह की। अधीक्षक ने अपनी जांच रिपोर्ट में एक एएनएम के भी इस तरह के कार्य में लिप्त होने की बात कही है। ऐसे में एएनएम पर भी कार्रवाई हो सकती है।
नरही सीएचसी पर नर्स पुष्पा राय पर आरोप है कि बृहस्पतिवार को रामपुर अदाई निवासी महिला का प्रसव कराने के लिए उसके पति बबलू गिरि से दो हजार रुपये की मांग की थी। बबलू ने उसे पत्नी व होने वाले बच्चे की सलामती के लिए पत्नी मंगल सूत्र उतारा बेचकर 2000 रुपये नर्स को दिए। इसके बाद नर्स ने उसकी पत्नी का प्रसव कराया था। आरोप है कि नर्स दो हजार और की मांग की थी। पीड़ित बबलू ने सीएचसी अधीक्षक को मामले से अवगत कराया तो प्रसूता को डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद अधीक्षक ने मामले की जांच कर रिपोर्ट सीएमओ के अलावा जिलाधिकारी व सीडीओ को भेजी थी। रिपोर्ट के आधार पर सीएमओ ने नरही सीएचसी पर तैनात आरोपी नर्स पुष्पा राय को निलंबित कर दिया।
अधीक्षक ने कहा कि कार्रवाई करें या उनका इस्तीफा स्वीकार करें
बलिया। सीएचसी नरही के अधीक्षक डा. साकेत बिहारी ने कुछ दिनों पहले से कार्यभार ग्रहण किया था और सीएचसी की दुर्व्यवस्था सुधारने में जुटे हैं। इसी बीच प्रसव के लिए रुपये लेने का मामला सामने आने पर वे परेशान हो गए और सीएमओ के अलावा डीएम तथा सीडीओ को जांच रिपोर्ट भेज कर कार्रवाई की संस्तुति की। उन्होंने पत्र में यह भी जिक्र किया कि कार्यभार लेने के बाद ही सुनने में आया कि यहां भ्रष्टाचार चरम पर है। अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि आरोपी नर्स के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होती तो अधीक्षक होने के नाते वे इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हैं और उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाए। अधीक्षक ने आरोपी नर्स पुष्पा राय के साथ ही एक एएनएम का भी जिक्र करते हुए कहा है कि वह भी इसी तरह की कार्य में लिप्त है। नरही सीएचसी पर प्रसव के लिए रुपये लेने के मामले में सीएचसी अधीक्षक की जांच रिपोर्ट पर आरोपी नर्स पुष्पा राय को निलंबित कर दिया गया है। अन्य मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।- जितेंद्र पाल, सीएमओ।