फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now women will check the quality of water in village-village

अब गांव-गांव में महिलाएं करेंगी पानी की गुणवत्ता की जांच

Sun, 12 Jun 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Now women will check the quality of water in village-village
बलिया। अब गांवों में लोगों को प्रदूषित पानी पीने से मजबूर नहीं होना पड़ेगा। इससे निपटने के लिए विकास विभाग की ओर से जलशक्ति मिशन कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह महिलाएं प्रशिक्षित होने के बाद हर गांव में पानी की गुणवत्ता की जांच कर विभाग को रिपोर्ट सौंपेंगी, जहां पर खराबी होगी, उन गांवों गुणवत्तायुक्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 17 ब्लॉकों में कुल 940 ग्राम पंचायतें हैं। इन सभी गांवों में एक हजार महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाना है। आए दिन लोगों की शिकायत रहती थी कि उनके गांवों में लगा सरकारी नल गुणवत्तायुक्त पानी नहीं दे रहा है, जिससे ग्रामीण प्रदूषित पानी पीने से बीमार हो रहे हैं। इस ज्वलंत समस्या से निपटने के लिए सरकार की ओर से जलशक्ति मिशन कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस मिशन के तहत लोगों को घर-घर शुद्ध पानी उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के अंतर्गत विकास विभाग की ओर से ग्रामीण आजीविका मिशन की हर गांव की पांच-पांच महिलाओं को प्रशिक्षित देकर पारंगत किया जाएगा। उनको बताया जाएगा कि उन्हें किस प्रकार से पानी की गुणवत्ता की जांच करनी है। यदि पानी की गुणवत्ता में कमी है। तो इसकी रिपोर्ट अविलंब विकास विभाग के अधिकारियों को देनी होगी। जिससे संबंधित बस्ती या गांव में विभाग की ओर से गुणवत्तायुक्त पानी उपलब्ध कराया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed