फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now WiFi facility will be available in secondary schools

अब माध्यमिक स्कूलों में मिलेगी वाईफाई की सुविधा

Thu, 12 May 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Now WiFi facility will be available in secondary schools
बलिया। माध्यमिक स्कूलों को वाईफाई सुविधा से लैस किया जाएगा। स्कूल की अपनी वेबसाइट होगी। शिक्षक और विद्यार्थी बायोमेट्रिक हाजिरी लगाएंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने डीआईओएस से इसके लिए माध्यमिक स्कूलों की सूची मांगी है।
विज्ञापन

जिले में 32 राजकीय, 91 सहायता प्राप्त और 484 वित्तविहीन स्कूल है। कोरोना संक्रमण काल में ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई थी। स्कूलों में इंटरनेट की मुफ्त सुविधा मिलने से छात्र डिजिटल प्लेटफार्म पर ऑनलाइन पढ़ाई भी कर सकेंगे। साथ ही छात्र छात्राएं अपने मोबाइल फोन का बेहतर इस्तेमाल भी करेंगे। वहीं, विद्यालय की वेबसाइट पर स्कूल का सारा डाटा फीड रहेगा। जिसमें सभी विद्यार्थियों की ई-मेल आइडी फीड की जाएगी। स्कूलों में वाईफाई की व्यवस्था हो जाने से पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की बायोमेट्रिक उपस्थिति भी दर्ज होगी। इसके बगैर छात्रों को छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिलेगी। यहीं नहीं शिक्षकों व प्रधानाचार्यों की भी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिससे विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो जाएगी। यही नहीं अगर कोरोना की चौथी लहर आए तो छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ठप नहीं होगा।
विज्ञापन

वाईफाई व बायोमेट्रिक लगाने के लिए शिक्षा निदेशालय से रिपोर्ट मांगी गई है। उसे शासन को भेज दिया गया है। इस प्रक्रिया के चालू होने से ऑनलाइन पढ़ाई की प्रक्रिया काफी हद तक विद्यालयों में आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतुल तिवारी, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed