फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now tomato and green pea crops are also in crop insurance

अब टमाटर व हरी मटर फसल भी फसल बीमा में

Mon, 15 Nov 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Now tomato and green pea crops are also in crop insurance
बलिया। जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत वर्ष 2021-22 में पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन को एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया को नामित किया गया है। योजना अंतर्गत अधिसूचित क्षेत्र में अधिसूचित फसलों को प्रतिकूल मौसमीय स्थितियों में कम वर्षा, अधिक वर्षा, तापमान, लगातार सूखे दिन, बेमौसमी और अधिक वर्षा एवं सापेक्षिक आर्द्रता एवं तेज हवा से क्षति की स्थिति में बीमित किसानों को नियमानुसार वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक इंद्राज ने बताया कि रबी 2021-22 में मौसम आधारित फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित है। ऐसे ऋणी कृषक जो बीमा नहीं कराना चाहते हैं वह 23 नवंबर अपने बैंक शाखा जहां से ऋण लिया है वहां योजना में प्रतिभागिता न करने की सूचना दे सकते हैं। अन्यथा उनके प्रीमियम की धनराशि बैंक द्वारा काट ली जाएगी। ऐसे किसान बीमा में तभी शामिल हो सकते हैं जब वह अपना प्रार्थना पत्र पुन: बीमा में शामिल होने के लिए देंगे। बताया कि पात्र किसानों का आधार कार्ड अनिवार्य है। बताया कि ऋणी किसान संबंधित बैंक शाखा से एवं गैर ऋणी किसान बैंक, जनसेवा केंद्र, भारत सरकार के फसल बीमा पोर्टल, बीमा मध्यस्थ के कार्यालय से बीमा करा सकते हैं। बताया कि योजना के लिए टमाटर व हरी मटर को अधिसूचित किया गया है। हरी मटर की बीमित राशि 70 हजार प्रति हेक्टेयर व किसान प्रीमियम प्रति हेक्टेयर 3500 रुपये तथा टमाटर के लिए बीमित राशि 50 हजार प्रति हेक्टेयर व किसान प्रीमियम प्रति हेक्टेयर 2500 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed