फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now there will be no race for incentives and exemptions

Ballia News: अब प्रोत्साहन राशि व छूट के लिए नहीं लगानी होगी दौड़

Wed, 05 Apr 2023 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Now there will be no race for incentives and exemptions
बलिया। उद्योग और उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए शासन और प्रशासन की ओर से लगातार कोशिशें की जा रही हैं। निवेशकों को प्रोत्साहन राशि व छूट प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान कर दी गई है, ताकि उद्यमियों को अनावश्यक भाग-दौड़ न करनी पड़े। उद्यमियों के लिए निवेश पोर्टल पर ही आवेदन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

यूपी इन्वेस्टर्स समिट के दौरान जिले में 1774 करोड़ से अधिक के एमओयू निवेश पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। उसके क्रम में उद्योगों की स्थापना की कवायद शुरू हो चुकी है। कई विभागों की ओर से उद्योगों की स्थापना के एवज में प्रोत्साहन राशि व छूट दिए जाने का भी प्रावधान किया गया है। उद्यमियों की सुविधा के लिए निवेश पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इस पर उद्यमी जैसे ही आवेदन करेंगे, संबंधित विभागों के पोर्टल पर दिखने लगेगा।
विज्ञापन

उद्यमियों को आवेदन करने में आने वाली समस्याओं के निदान के लिए मुख्यालय पर अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे। आवेदन में कोई कमी होने पर भी संबंधित अधिकारी अपना रिव्यू भेजेंगे, जो उद्यमी के डैश बोर्ड पर प्रदर्शित होगा। यह व्यवस्था लागू होने से निवेशकों को काफी सहूलियत मिलेगी और घर बैठे ही उनकी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। शासन के निर्देशानुसार निवेशकों को सहूलियत दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-श्रवण कुमार सिंह, उपायुक्त, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed